Sunday 21 May 2017

महबूबा मुफ़्ती

महबूबा मुफ़्ती का जन्म 22 मई 1959 को कश्मीर के कद्दावर राजनीतिक परिवार में बिजबिहारा में हुआ था। एक भारतीय राजनीतिज्ञ तथा जम्मू और कश्मीर की तेरहवीं और एक महिला के रूप में राज्य की प्रथम मुख्यमंत्री हैं। महबूबा मुफ्ती से पूर्व वर्ष 1980 में सैयदा अनवरा तैमूर किसी भरतीय राज्य (असम) की पहली मुस्लिम मुख्यमंत्री बनी थीं। इस प्रकार वे देश के किसी राज्य की दूसरी मुस्लिम मुख्यमंत्री हैं। वे अनंतनाग से लोकसभा सांसद है। साथ ही जम्मू और कश्मीर पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी की राजनेत्री और अध्यक्षा तथा जम्मू और कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री मुफ़्ती मोहम्मद सईद की पुत्री है। पिता की बीमारी के बाद एम्स, दिल्ली में मृत्यु हो जाने के बाद वो जम्मू और कश्मीर की मुख्यमंत्री बनी हैं। महबूबा मुफ़्ती जम्मू और कश्मीर की पहली महिला राजनेत्री है।

कश्मीर  यूनिवर्सिटी से कानून की डिग्री लेने के बाद 1984 में उनकी शादी जावेद इकबाल से हुई थी।
दो बेटियों के जन्म के बाद उनका तलाक हो गया। जावेद से तलाक के बाद बेटियों को महबूबा ने ही पाला। बताया जाता है कि जावेद पारिवारिक जिम्मेदारियों के प्रति लापरवाह थे और यही बात तलाक की वजह बनी। 


No comments:

Post a Comment