Sunday 14 May 2017

15 मई का इतिहास

1610 - पेरिस की संसद ने लुई तेरहवें को फ्रांस का राजा नियुक्त किया।
1796 - फ्रांसीसी सैनिकों ने मिलान पर कब्जा किया।
1811 - पराग्वे ने स्पेन से स्वतंत्रता की घोषणा की।
1817 - समाज सुधारक देवेन्द्र नाथ टैगोर का जन्म।
1905 - अमेरिका के नवाडा में लास वेगास की स्थापना।
1907 - शहीदे आजम भगत सिंह और राजगुरु के साथ हंसते-हंसते फांसी के फंदे पर लटकने वाले सुखदेव थापर का जन्म।
1918 - अमेरिका में पहली हवाई डाक सेवा की शुरुआत।
1940- मैक और डिक मैकडोनाल्ड नाम के दो भाइयों ने कैलिफोर्निया के सैन बर्नार्डीनो में मैकडोनाल्ड रेस्त्रां की शुरुआत की।
1958 - सोवियत संघ ने स्पूतनिक तृतीय रॉकेट प्रक्षेपित किया।
1958 - भारत में उपहार कर की शुरुआत हुई।
1965- बॉलीवुड की जानी मानी अदाकारा माधुरी दीक्षित का जन्म।
1988 - सोवियत संघ ने अफगानिस्तान से अपने एक लाख 15 हजार सैनिकों को वापस बुलाना शुरू किया।
1993 - फील्ड मार्शल के.एम. करिअप्पा का निधन।
1993- संयुक्त राष्ट्र ने 15 मई को अंतरराष्ट्रीय परिवारदिवस के रूप में मनाने का फैसला किया।
1995 - चीन ने लोप नोर, पीआरसी में परमाणु परीक्षण किया।
2008- कैलिफोर्निया, मैसाच्युसेट्स के बाद समलैंगिक विवाह को वैध घोषित करने वाला अमेरिका का दूसरा प्रांत बना।

2013 - इराक में तीन दिनों तक चली हिंसा में 389 लोगों की मौत।

No comments:

Post a Comment