Friday 26 May 2017

27 मई का इतिहास

1538 - जेनेवा में धर्मसुधार आंदोलन के प्रणेता जाॅन केल्विन और उनके शिष्यों को शहर से निकाला गया।
1805 - नेपोलियन बोनापार्ट इटली के सम्राट बने।

1896 - ज़ार निकोलस द्वितीय रूस के अंतिम सम्राट बने।

1896 - अमेरिका के सेंट लुई में अाये तूफान से 255 की मौत हो गई और हजारों लोग बेघर हो गए।

1926 - लेबनान ने संविधान को अंगीकार किया।

1928 - प्रसिद्ध इतिहासकार बिपिन चन्द्र का जन्म।

1935 - डॉ. भीमराव अम्बेडकर की पत्नी रमाबाई अम्बेडकर का निधन।

1951- बम्बई (अब मुंबई) में तारापुरवाला एक्वेरियम का उद्घाटन हुआ।

1957- देश में कॉपीराइट विधेयक पारित हुआ।

1962 - प्रसिद्ध क्रिकेट खिलाड़ी एवं कमेंटेटर रवि शास्त्री का जन्म।

1964- देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का निधन।

1973 - बहरीन में संविधान अपनाया गया।

1981 - सोवियत संघ ने पूर्वी कजाख क्षेत्र में परमाणु परीक्षण किया।

1983 - भारतीय राजनेता एवं लोकसभा के पूर्व अध्यक्ष सरदार हुकम सिंह का निधन।

1991- आस्ट्रिया का बोइंग 767-300 विमान थाईलैंड की राजधानी बैंकाक में दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से 223 यात्रियों की मौत।

1994 – नोबेल साहित्य पुरस्कार विजेता रूसी लेखक एलेक्ज़ेंडर सोल्केनित्सिन पश्चिम में 20 वर्ष का निर्वासन समाप्त कर स्वदेश लौटे। सोवियत संघ के शासक जोसेफ़ स्टालिन ने सोलज़ेनित्सिन की नागरिकता 1974 में रद्द कर दी थी और उन्हें सोवियत संघ से बाहर निकाल दिया गया था जिसके बाद उन्होंने अमरिका में शरण ली।

1999 – बोत्सवाना की सुन्दरी पुले क्वेलागोव वर्ष 1999 की मिस यूनिवर्स चुनी गयीं, विश्व का सबसे बड़ा पर्यावरण पुरस्कार (सोफी पुरस्कार) डरमन हेली (सं.रा. अमेरिका) तथा थॉमस केयरी (भारत) को प्रदान किया गया, सर्विया के राष्ट्रपति स्लोबोदान मिलोसेविच अंतर्राष्ट्रीय न्यायाधिकरण द्वारा युद्ध अपराधी घोषित।
2000 – फिजी में महेन्द्र चौधरी सरकार बर्खास्त, राष्ट्रपति मारा ने प्रशासन सम्भाला।
2002 – नेपाल के प्रधानमंत्री देउबा को 3 साल के लिए पार्टी से निकाला गया।
2005 – दक्षिण अफ़्रीका की राजधानी प्रिटोरिया का नाम बदलकर श्वाने करने का निर्णय लिया गया।
2006 – इंडोनेशिया में आये विनाशकारी भूकम्प में कम से कम 2900 लोग मारे गये और हज़ारों लोग घायल हुए।
2008 – केन्द्र सरकार ने सीमेंट निर्यात पर लगाए गए प्रतिबन्ध को वापस लिया।
2008 – आस्कर विजेता निर्देशक सिडनी पोलाक का निधन।
2010- भारत ने उड़ीसा के चांदीपुर में बालसोरा ज़िले में परमाणु तकनीक से लैस धनुष और पृथ्वी 2 मिसाइल का सफल परीक्षण किया। पृथ्वी 2 मिसाइल धरती से धरती पर मारक क्षमता वाली बेलिस्टिक मिसाइल है जिसकी रेंज 350 किमी है। जबकि धनुष पृथ्वी मिसाइल का नौसेना संस्करण है।
2010- भारत के राष्ट्रपति प्रतिभा पाटील की चीन के राष्ट्रपति हू जिंताओ तथा प्रधानमंत्री वेन जियाबाओ से हुई मुलाकात के बाद चीन ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में स्थायी सदस्यता के लिए भारत के प्रति समर्थन जताया।
2013- इराक में बम धमाके में 75 मरे और 200 अन्य घायल।
2016 - असम रेजिमेंट के हवलदार हंगपन दादा तीन आतंकवादियों को मार कर शहीद हुए।उन्हें मरणोपरांत अशोक चक्र से सम्मानित किया गया।


27 मई को जन्मे व्यक्ति
1894 – पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी ख्यातिप्राप्त आलोचक तथा निबन्धकार के रूप में मिली।
1954 – हेमन्त जोशी, हिन्दी के कवि, पत्रकार एवं पत्रकारिता के प्राध्यापक।
1957 – नितिन गडकरी भारत के उद्योगपति और भारतीय जनता पार्टीके वरिष्ठ राजनेता।
1928 – बिपिन चन्द्र प्रसिद्ध इतिहासकार
1962 – रवि शास्त्री प्रसिद्ध क्रिकेट खिलाड़ी एवं कमेंटेटर

27 मई को हुए निधन
2016 – हंगपन दादा – ‘अशोक चक्रसे सम्मानित भारतीय सेना के जांबाज सैनिक थे।
1983 – सरदार हुकम सिंह, भारतीय राजनीतिज्ञ और पूर्व लोकसभा अध्यक्ष
1935 – रमाबाई आम्बेडकर डॉ. भीमराव आम्बेडकर की पत्नी थीं।
1919 – कंदुकूरी वीरेशलिंगम तेलुगु भाषा के प्रसिद्ध विद्वान, जिन्हें आधुनिक तेलुगु साहित्य में गद्य ब्रह्माके नाम से ख्याति मिली


No comments:

Post a Comment