Sunday 21 May 2017

22 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

1498 - वास्कोडिगामा कालीकट के तट पर जमोरिन से पहली बार मिले।
1545- सूर वंश के पहले सम्राट शेर शाह सूरी का निधन 1545 में आज ही के दिन हुआ था। सूरी ने 1540-1556 तक उत्तर भारत पर शासन कर सूर साम्राज्य की स्थापना की। 
1761 - अमेरिका के फिलाडेल्फिया में पहली जीवन बीमा पॉलिसी जारी की गयी।
1859- स्कॉटिश लेखक और भौतिकशास्त्री सर ऑर्थर कोनन डॉयल का जन्म
1859 में आज के दिन हुआ था. सर ऑर्थर कोनन डॉयल अपने फिक्शन किरदारों के लिए जाने जाते हैं. उनकी सबसे ज्यादा पंसद की जाने वाली किताब शेरलॉक होम्स है। 
1871 - अमेरिकी सेना ने नेब्रास्का में केर्नी के किले का परित्याग करने का आदेश जारी किया।
1906 - राइट बंधुओं ने अपने फ्लाइंग मशीन के लिए अमेरिका से पेटेंट पाया।
1936 - भारत के पहले स्टेडियम ब्रेबोर्न स्टेडियम का बॉम्बे में शिलान्यास।
1939 - द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जर्मनी और इटली के बीच स्टील की संधि पर हस्ताक्षर।
1940- अर्जुन पुरस्कार और पद्मश्री से सम्मानित क्रिकेटर एस प्रसन्ना का जन्म हुआ।
1960- आज ही के दिन सदर्न चिली में 9.5 तीव्रता का भूकंप आया था. ये अब तक का आया सबसे ज्यादा तीव्रता का भूकंप रिकॉर्ड किया गया था। 
1961- ऩ्यू साउथ वेल्स में भी आज ही के दिन भूकंप आया था। 
1961- ज्ञानपीठ पुरस्कार शुरु किया गया आैर 1965 में पहला पुरस्कार दिया गया।
1963 - भारत की पहली ग्लाइडर रोहिणी ने उड़ान भरी।
1971- साल 1971 में आज ही के दिन अमरीकी राष्ट्रपति रिचर्ड निक्सन एक सप्ताह की यात्रा पर सोवियत संघ की राजधानी मॉस्को पहुंचे. 
1987- दिल दिहलाने वाले हाशिमपुरा हत्याकांड साल 1987 में आज के दिन हुआ था इसमें उत्तर प्रदेश के 19 जवानों पर हत्याकांड का मुकदमा चला था.
1988 - भारत ने अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक प्रक्षेपास्त्र अग्नि का सफल परीक्षण किया।
1990 - माइक्रोसॉफ्ट ने विंडोज 3.0 ऑपरेटिंग सिस्टम जारी किया।
1992 - बोस्निया और हर्जेगोविना, क्रोएशिया और स्लोवेनिया संयुक्त राष्ट्र में शामिल हुए।
1992- भारत ने अपने ‘अग्नि’ रॉकेट का प्रक्षेपण किया।
2010 - एयर इंडिया एक्सप्रेस बोइंग 737 मंगलौर (अब मंगलुरु) में उतरते वक्त दुर्घटनाग्रस्त।158 लोगों की मौत।
2012 - जापान में टोक्यो स्काईट्री टावर को खोला गया।

22
मई को जन्मे व्यक्ति
1959 -
महबूबा मुफ़्ती जम्मू और कश्मीर की मुख्यमंत्री।
1925 - मदन लाल मधु - हिंदी और रूसी साहित् के आधुनिक सेतु निर्माताओं में से एक।
1774 - राजा राममोहन राय - धार्मिक और सामाजिक विकास के क्षेत्र में राजा राममोहन राय का नाम सबसे अग्रणी है। 
22 मई को हुए निधन
2011 -
गोविन्द चन्द्र पाण्डे - 20वीं सदी के जानेमाने चिंतक, इतिहासवेत्ता, संस्कृतज्ञ तथा सौंदर्यशास्त्री थे।
1991 - श्रीपाद अमृत डांगे - भारत के प्रारम्भिक कम्युनिस्ट नेताओं में से एक।
1545 - शेरशाह सूरी - भारत में 'सूर साम्राज्य' का संस्थापक और महान योद्धा।

22 मई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव
विश्व जैव विविधता दिवस

No comments:

Post a Comment