Wednesday 31 May 2017

देश और दुनिया के इतिहास में 01 जून



1638 ....अमेरिका के प्लायमोथ क्षेत्र में पहली बार भूकंप के झटके दर्ज किये गये।
1670 ....इंग्लैंड के महाराज किंग्स चार्ल्स द्वितीय और फ्रांस के राजा किंग लुइस चौदहवें ने डच विरोधी गोपनीय संधि पर हस्ताक्षर किये।

1746.... फ्रांसीसी सेना ने एंटवर्प पर कब्जा किया।

1819 ....बंगाल में सेरामपुर कॉलेज की स्थापना की गयी।

1835.... कलकत्ता मेडिकल कॉलेज में अध्यापन कार्य शुरू हुआ।

1874 ....ईस्ट इंडिया कंपनी को भंग कर दिया गया।

1880....पहली पे-फोन सेवा शुरू की गयी।

1916 ....जर्मनी की सेना ने वर्दुन के फाेर्ट वॉक्स पर हमला किया।

1927.... अमेरिका और कनाडा के बीच शांति संबंध बहाल हुये।

1929: फिल्म 'मदर इंडिया' में हिन्दी फिल्मों की सबसे यादगार मां का किरदार निभाने वाली नरगिस दत्त का जन्म हुआ था.
1930 ....भारत की पहली डीलक्स ट्रेन डेक्कन क्वीन बॉम्बे वीटी से पुणे के बीच चली।
1941....ब्रिटिश सेना ने इराक की राजधानी बगदाद पर कब्जा कर लिया।

1948.... इजरायल और अरब देश संघर्ष विराम पर राजी हुये।

1965....जापान के फुकुओका क्षेत्र में कोयला खदान में विस्फोट होने से 236 लोगों की मौत।

1969 ....कनाडा में रेडियाे और टीवी पर तम्बाकू उत्पाद और उनसे संबंधित विज्ञापनों पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया गया।

1970: पहली जून को ही ब्रिटेन के प्रधानमंत्री हैरॉल्ड विल्सन के ऊपर एक चुनावी सभा के बाहर अंडा फेंका गया.
1979: इसी दिन रोडेशिया में 90 साल बाद अल्पसंख्यक श्वेत लोगों के शासन का अंत हुआ था और घोषणा हुई थी कि अब देश को जिम्बाब्वे के नाम से जाना जाएगा.
1980 ....केबल न्यूज नेटवर्क (सीएनएन) टेलीविजन नेटवर्क का पहली बार प्रसारण शुरू हुआ।
1993 ....ग्वाटेमाला के राष्ट्रपति जोर्ग सेरानो को सेना ने सत्ता से बेदखल कर दिया।

1996 ....एचडी देवेगौड़ा भारत के ग्यारवें प्रधानमंत्री बने।

1996: आज ही के दिन देश के छठे राष्‍ट्रपति नीलमसंजीव रेड्डी का निधन हो गया था.
2001: पहली जून को ही नेपाल के युवराज दीपेन्द्र ने अपनी मां, पिता और भाई सहित परिवार के 11 सदस्यों की हत्या कर खुद को गोली मार ली थी.

2007 .... ब्रिटेन में सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया गया।
2009.... ब्राजील के रियो डी जेनेरियो से पेरिस जा रहे एयर फ्रांस विमान-447 के दुर्घटनाग्रस्त होने से चालक दल के सदस्याें समेत 228 यात्रियों की मौत।

2014 ....इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के सातवें सत्र में कोलकाता नाइटराइडर्स चैंपियन बना।

2014: नाइजीरिया में फुटबाल के मैदान में हुए ब्‍लास्‍ट में 40 लोगों की जान चली गई थी.

No comments:

Post a Comment