Tuesday 2 May 2017

3 मई का इतिहास

इतिहास 3 मई का जिसमें बहुत सी हुई महत्त्वपूर्ण घटनाएँ –
दिनांक और विवरण –
1616 –लाऊंदू समझौते के बाद फ्रांस का गृहयुद्ध समाप्त हुआ।
1660 – स्वीडन, पोलैंड और आॅस्ट्रिया ने ओलिवा शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये।
1765 – फिलाडेल्फिया में पहला अमेरिकी मेडिकल कॉलेज खुला।
1830 – दुनिया में भाप इंजन से चलने वाली पहली नियमित यात्री रेलगाड़ी चलनी प्रारंभ हुई।
1837 – यूनान में एथेंस विश्वविद्यालय की स्थापना की गई।
1845 – चीन के कैंटन में थियेटर में आग लगने से 1600 लोगों की मौत।
1913 – पहली भारतीय फीचर फिल्म राजा हरिश्चन्द्र प्रदर्शित हुई।
1919 – अमानुल्ला खान द्वारा ब्रिटिश भारत पर आक्रमण।
1919 – अमेरिका में पहली यात्री उड़ान न्यूयार्क और अटलांटिक सिटी के बीच संचालित हुई।
1939 – नेताजी सुभाषबोस ने फॉरवर्ड ब्लॉक की स्थापना की।
1945 – प्रसिद्ध जर्मन भौतिकशास्त्री वार्नर हाइजनबर्ग को गिरफ्तार किया गया।
1951 – प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ अशोक गहलोत का जन्म।
1961 – कमांडर ऐलन शेपर्ड अंतरिक्ष में जाने वाले पहले अमेरिकी यात्री बने।
1965 – कंबोडिया ने अमेरिका के साथ राजनयिक संबंध समाप्त किए।
1969 – भारत के तीसरे राष्ट्रपति जाकिर हुसैन का निधन।
1993 – संयुक्त राष्ट्र संघ ने विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस की घोषणा की।
1998 – ‘यूरो’ को यूरोपीय मुद्रा के रूप में स्वीकार करने का यूरोपीय नेताओं का ऐतिहासिक फैसला।
2002 – अमेरिकी मीडिया ने परवेज मुशर्रफ़ के जनमत संग्रह को ‘शर्मनाक जनमत संग्रह’ बताया।
2003 – आस्ट्रेलिया के स्टीव वॉ टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बने।
2004 – वेस्टइंडीज ने छठे एक दिवसीय मैच में इंग्लैंड को चार विकेट से परास्त किया।
2006 – पाकिस्तान और ईरान ने 3 देशों की गैस पाइप लाइन परियोजना से भारत को अलग करने के उद्देश्य से द्विपक्षीय गैस पाइप लाइन करार पर दस्तखत किए। शिक्षाविद कमलेश पटेल को ब्रिटेन के हाउस आफ़ लार्ड्स में ग़ैर दलीय पीयर नियुक्त किया गया।
2008 – टाटा स्टील लिमिटेड को ब्रिटेन में कोयला खनन करने का पहला लाइसेंस प्राप्त हुआ।
पाकिस्तानी जेल में सज़ा काट रहे भारतीय क़ैदी सरबजीत सिंह की फांसी की सज़ा अनिश्चित समय तक टाली गई। नेपाली प्रधानमंत्री गिरिजा प्रसाद कोइराला संविधान सभा के लिए चुने गये। दक्षिणी चिली के लास लगासे क्षेत्र में हज़ारों साल से निष्क्रिय पड़ा एक ज्वालामुखी फटा।
2013 – चीन में डायनासोर का लगभग 16 करोड़ साल पुराना जीवाश्म मिला।

इतिहास 3 मई का जिनमें जनमें महत्वपूर्ण व्यक्ती –
1896 – वी. के. कृष्ण मेनन – भारतीय राष्ट्रवादी, राजनीतिज्ञ, कूटनीतिज्ञ और भारत के पूर्व रक्षा मंत्री।
1930 – सुमित्रा सिंह – राजस्थान की प्रसिद्ध महिला राजनीतिज्ञ।
1955 – उमा भारती – प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ
1955 – रघुवर दास – झारखण्ड के छठवें मुख्यमंत्री
1951 – अशोक गहलोत – प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ

इतिहास 3 मई का जिनमें गुजरे कुछ महत्वपूर्ण व्यक्ती –
1969 – डाक्टर ज़ाकिर हुसैन – भारत के तीसरे राष्ट्रपति (जन्म 1897)
1981 – नर्गिस – भारतीय सिनेमा की प्रसिद्ध अभिनेत्री
2005 – जगजीत सिंह अरोड़ा, भारतीय सेना के कमांडर
2006 – प्रमोद महाजन – भारत के राजनीतिज्ञ (जन्म 1949)

इतिहास 3 मई का जिनमें मने महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

No comments:

Post a Comment