Friday 27 January 2017

इतिहास में आज: 27 जनवरी

दे और दुनिया के इतिहास में 27 जनवरी कई कारणों से महत्वपूर्ण है, इनमें से ये सभी प्रमुख हैं...
27 जनवरी सन 1756 ईसवी को ऑस्ट्रिया के संगीतकार वुल्फ़गैंग मोज़र्ट का सेल्ज़बर्ग नगर में जन्म हुआ। उन्हें बचपन से ही संगीत से प्रेम था और उन्होंने अपने पिता से जो स्वयं भी एक मँझे हुए संगीतकार थे, संगीत की शिक्षा ली। मोज़र्ट 6 वर्ष की आयु में ही आर्केस्ट्रा और कन्सर्ट में दक्ष हो गये।
उन्होंने 25 वर्ष की आयु के बाद अपना अधिकतर समय ऑस्ट्रिया की राजधानी वियना में बिताया। उन्होंने कम समय में ही संगीत में बहुत नाम कमाया। सन 1791 में उनका 35 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
1823: अमेरिका के राष्ट्रपति जेम्स मोनरो ने दक्षिण अमेरिका के लिये पहला राजदूत नियुक्त किया.
1880: थॉमस अल्वा एडीसन ने बिजली से चलने वाले बल्ब का पेटेंट कराया.
1888- नेशनल ज्योग्राफिक सोसाइटी का वाशिंगटन में आयोजन किया गया।
1891- पेंसिल्वेनिया के माउंट प्लीसेंट में खदान विस्फोट में 109 लोग मारे गये।
27 जनवरी सन 1900 ईसवी को एक जर्मन शोधकर्ता ने पहली बार दर्द की दवा बनायी। इस शोधकर्ता का नाम फ़ेलिक्स हाफ़मैन था। इस दवा को इस समय एस्प्रीन कहा जाता है। प्रथम विश्व युद्ध के दौरान जब इस दवा का निर्यत बंद हो गया तो ब्रिटेन ने भी इसे बनाना आरंभ कर दिया। इस समय वैज्ञानिकों का मान्ना है कि स्प्रीन पीड़ा को दूर करने के अतिरिक्त रक्त को पतला करने तथा हृदय रोग की रोकथाम के लिए भी लाभदायक है।
1905 - मौरिस राउविएर ने फ्रांस में सरकार बनायी।
1915 - अमेरिकी मरीन ने हैती पर कब्जा किया।
1926: स्कॉटिश वैज्ञानिक जॉन लोगी बेयर्ड ने टेलीविजन को दुनिया के सामने प्रदर्शित किया. इसे उस समय टेलीवाइजर का नाम दिया गया था.
1943 - अमेरिका ने जर्मनी पर पहली बार हवाई हमला किया।
1948 - पहला टेप रिकॉर्डर बिका।
1959 - नयी दिल्ली में पहले इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी कॉलेज की आधारशिला रखी गयी
1967: अपोलो 1 दुर्घटना में तीन अंतरिक्षयात्रियों की मौत हो गई. केप कैनेडी में रिहर्सल के दौरान अपोलो अंतरिक्षयान में आग लगने से तीन अमेरीकी अंतरिक्षयात्रियों की मौत हो गई.
1969 - इराक की राजधानी बगदाद में 14 लोगों को जासूसी के अपराध में फांसी की सज़ा सुनायी गयी।
27 जनवरी सन 1973 ईसवी को चार वर्षों की बातचीत के बाद अमरीका और उत्तरी वियतनाम के बीच संघर्षविराम समझौता हुआ। इस समझौते पर पेरिस में हस्ताक्षर हुए। पेरिस समझौते के नाम से प्रसिद्ध इस समझौते के आधार पर अमरीका ने दक्षिणी वियतनाम से अपनी सेनाए वापस बुलाने पर सहमति जताई। यधपि इस समझौते के बावजूद वियतनाम और अमरीकी सेनाओं के बीच संघर्षविराम नहीं हो सका किंतु सन 1975 में भारी क्षति उठने के बाद अमरीका दक्षिणी वियतनाम से निकलने पर विवश गया। पेरिस समझौता अमरीका की वर्चस्ववादी और विस्तारवादी नीतियों की खुली पराजय का प्रतीक था। इस समझौते के बाद दक्षिणी वियतनाम से अमरीकी सैनिकों के निकलने में दो वर्ष लगे और अंतत: 29 अप्रैल सन 1975 ईसवी को दक्षिणी वियतनाम और उत्तरी वियतनाम फिर से एक हो गये।
1974 - राष्ट्रपति वी. वी. गिरि ने नयी दिल्ली के तीन मूर्ति स्थित नेहरु मेमारियल म्यूजियम को राष्ट्र को समर्पित किया।
1988 - पहली बार हेलीकाप्टर डाक सेवा का उद्घाटन किया गया।
1996 - पाकिस्तान को सं.रा. अमेरिका द्वारा 368 करोड़ डॉलर के हथियार आपूर्ति से संबंधित ब्राउन संशोधन को क़ानूनी रूप प्राप्त, फ़्रांस ने अपना छठा और सम्भवत: अंतिम परमाणु परीक्षण किया।
2008 -  पश्चिम बंगाल के 13 ज़िलों में बर्ड फ्लू फैला।
2013 - अफगानिस्तान के कंधार में बम हमलों में 20 पुलिस अधिकारी मारे गये।
2013 - मिस्र में विरोध प्रदर्शन के दौरान सात लोगों की मौत और 630 लोग घायल हुए।

27 जनवरी को जन्मे व्यक्ति
1907 - पण्डित सीताराम चतुर्वेदी - प्रसिद्ध साहित्यकार और पत्रकार।
1886 - राधाबिनोद पाल - टोक्यो, जापान युद्ध अपराध न्यायाधिकरण में भारतीय न्यायाधीश थे।

27 जनवरी को हुए निधन
1556- हुमायूँ, मुग़ल बादशाह
1992- भारत भूषण, प्रसिद्ध हिन्दी फ़िल्म अभिनेता।
2007- कमलेश्वर हिन्दी कथाकार, उपन्यासकार, पत्रकार तथा पटकथा लेखक
2009 - आर. वेंकटरमन ,भारत के 8वें राष्ट्रपति
2010- गुम्माडी वेंकटेश्वर राव, तेलुगु चलचित्र अभिनेता

No comments:

Post a Comment