Wednesday, 11 January 2017

नई दिल्ली विश्व पुस्तक मेला-2017

7-15 जनवरी, 2017 के मध्य ‘नई दिल्ली विश्व पुस्तक मेला’ (New Delhi World Book Fair)-2017 का आयोजन प्रगति मैदान, नई दिल्ली में किया जा रहा है।
इस वर्ष मेले का थीम ‘मानुषी’ है।
जिसमें महिलाओं द्वारा तथा महिलाओं के ऊपर लिखने वालों पर ध्यान केंद्रित किया गया है। महिला मुद्दों पर लिखी 600 से ज्यादा पुस्तकों का प्रदर्शन थीम पैवेलियन में किया गया है।
इसमें प्राचीन काल से अब तक महिलाओं के लेखन की समृद्ध परंपरा को प्रदर्शित भी किया।
इसका आयोजन नेशनल बुक ट्रस्ट द्वारा भारत व्यापार संवर्धन (ITPO) के सहयोग से किया जाता है। नेशनल बुक ट्रस्ट अपनी स्थापना की 60वीं वर्षगांठ मना रहा है और एक विशेष प्रदर्शनी ‘पीछे मुड़कर नहीं देखना है’ (This is no looking back!) के जरिए यह पुस्तकों और पढ़ने वालों को बढ़ावा देने की अपनी यात्रा का भी प्रदर्शन करेगा।

मेले का उद्घाटन केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री डॉ. महेंद्रनाथ पांडे ने किया. हालांकि मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर 10 जनवरी को थीम पवेलियन का उद्घाटन करेंगे. इस दौरान समारोह की मुख्य अतिथि होंगी विख्यात ओडिया लेखिका व ज्ञानपीठ से सम्मानित डॉ. प्रतिभा रे. वहीँ विशिष्ट अतिथि होंगे यूरोपीय संघ के प्रतिनिधिमंडल के भारत में राजदूत तोमाज कोजलोस्की. 

मेले की खास बातें :

– 7 से 15 जनवरी तक चलेगा मेला।
– स्कूल यूनीफार्म में आने वाले बच्चों को मुफ्त प्रवेश।
– सुबह 11 से रात 8 बजे तक।
– टिकट की कीमत: वयस्क के लिए 30 रुपये बच्चे के लिए 20 रुपये
– बाल व शैक्षणिक पुस्तकें हॉल 14 और 18 मिलेंगी
प्रगति मैदान के काउंटरों के अलावा मेट्रो स्टेशनों पर भी टिकट उपलब्ध रहेंगे.

महिला लेखिकाओं के योगदान को प्रदर्शित करते हुए पुस्तक मेले में मानुषी मंडप बनाया गया है। इसमें अलग-अलग कालखंडों व भाषाओं में विशेष योगदान करने वाली महिलाओं का परिचय लोगों के समक्ष रखा गया है। 12 विदुषियों का कैलेंडर भी मेले की आयोजक संस्था नेशनल बुक ट्रस्ट द्वारा जारी किया गया है। थीम पैवेलियन में महिला मुद्दों व लेखन से संबंधित सेमिनार, विचार-विमर्श सत्र दिनभर चलते रहेंगे।

No comments:

Post a Comment