Tuesday 21 February 2017

जॉर्ज वाशिंगटन

जॉर्ज वाशिंगटन संयुक्त राज्य अमरीका के प्रथम राष्ट्रपति थे। राष्ट्रपति के रूप में इनका कार्यकाल १७८९ से १७९७ तक था। १७७५-८३ तक चली अमेरिकी क्रांति के दौरान ये अमेरिकी जनरल और औपनिवेशिक सेना के प्रधान सेनापति (commander-in-chief) थे। उन्होंने अमेरिकी सेना का नेतृत्व करते हुए ब्रिटेन के ऊपर अमरीकी क्रान्ति में विजय हासिल की। उन्हें १७८९ में अमरीका का पहला राष्ट्रपति चुना गया।
पूरा नाम  – जार्ज वाशिंगटन  ( 1st U.S. President )
जन्म      – 22 फरवरी, 1732.
जन्मस्थान वर्जीनिया.
पिता      – औगस्टाइन.
माता      – मैरी बॉल.
विवाह    – मार्था डॅन्डरिज कस्टिस वाशिंगटन. (First lady of the united states)
जीवन परिचय 
उनकी माता का नाम मैरी बॉल और पिता का नाम औगस्टाइन वॉशिंगटन था। वे दोनो एक स्थानीय विश्वविद्यालय में शिक्षक थे। बतौर बालक, वॉशिंगटन ने बहुत लंबे समय तक किसी विद्यालय में प्रवेश नहीं लिया।
20 जुलाई, 1749 को उन्होंने भू-मापक का कार्य संभाला, उसके बाद वह सेना में शामील हुए. उन्होंने चर्च, काउंटी एवं सेना में कई पद संभाल कर अपनी योग्यता प्रदर्शित की.
6 नवम्बर, 1752 को मेजर पद प्राप्त करने के साथ ही उनका सैनिक जीवन गतिशील हुआ.
24 जुलाई, 1758 में वे वर्जीनिया के प्रतिनिधी चुने गये. यह उनकी महत्वपूर्ण सफलता थी, उसके बाद 1761 में उन्होंने दक्षिण राज्यों की 1887 मील लम्बी यात्रा घोड़ागाड़ी से तय की.  वाशिंगटन ने 1774 के ऐतिहासिक फिलाडेल्फिया सम्मेलन में वर्जीनिया का प्रतिनिधित्व किया था.
16 जून, 1775 में उत्तराज्यों की संयुक्त सेनाओं के री अमेरिका के प्रधान चुने गये, तत्पश्चात् नौवर्षीय युध्द में उन्होंने ब्रिटिश सेना के छक्के छुड़ा दिए और संयुक्त राज्यों की स्वाधीनता (जो 4 जुलाई, 1776 को घोषित हो चुकी थी) को मान्यता देने के लिए ब्रिटिश सरकार को बाध्य कर दिया.
28 मई, 1787 को वे फेडरल-सम्मेलन (Federal Conference) (फिलाडेल्फिया) के अध्यक्ष बनाये गये. जॉर्ज वाशिंगटन ने 17 सितंबर, 1787 को संविधान प्रारूप पर हस्ताक्षर किये. 30 अप्रेल, 1789 को अमेरिका के प्रथम राष्ट्रपति के रूप में पदग्रहण किया.
4 जुलाई, 1798 को जॉर्ज वाशिंगटन लेफ्टिनेंट जनरल और प्रधान सेनापति नियुक्त हुए.
मृत्यु   –
14 दिसंबर, 1799 को इस महान स्वतन्त्रता सेनानी तथा स्वाधीन अमेरिका के प्रथम राष्ट्रपति की मृत्यु हो गई.
जॉर्ज वाशिंगटन (George Washington) संयुक्त राज्य अमेरिका के प्रथम राष्ट्रपति होने की अपेक्षा अमेरिका के महान सेनानी के रूप में अधिक याद किये जाते हैं. जाॅर्ज वाॅशिंग्टन इनके बारे मे कहा जाता है की, ‘युद्ध समय मे पहले थे, शांती संदेश प्रसारित करने मे भी पहले थे और उनके देश के लोगो का दिल में भी पहले थे.उनको अमेरिका का राष्ट्रपिताभी माना जाता हैं..

No comments:

Post a Comment