Sunday 19 February 2017

20 फरवरी का इतिहास

भारत एवं विश्व इतिहास में 20 फरवरी की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है:
1547 -हेनरी अष्टम की मृत्यु के बाद किंग एडवर्ड षष्टम ने इंग्लैंड की सत्ता संभाली।
1677 –
फ़्रांस ने हेटी में स्पेन की सेना को पराजित किया और इस क्षेत्र पर फ़्रांसीसी साम्राज्यवाद आरंभ हुआ।
1707- मुगल शासक औरंगजेब का अहमदनगर में निधन।
1811 –
ऑस्ट्रिया को दिवालिया घोषित किया गया।
1835-
कलकत्ता मेडिकल कॉलेज आधिकारिक तौर पर खुला।
1846-
अंग्रेजों ने लाहौर पर कब्जा किया।
1847-
रॉयल कलकत्ता टर्फ क्लब की स्थापना।
1868-‘
अमृत बाजार पत्रिकाका पहला सप्ताहिक अंक बंगला भाषा में प्रकाशित।
1928 –
ब्रिटेन ने जार्डन के साथ होने वाले समझौते के अनुसार इस देश की अधीनता को औपचारिकता दी।
1947-
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री क्लेमेंट अट्टली ने घोषणा की कि ब्रिटेन जून 1948 तक भारत को छोड़ देगा।
1950-
नेताजीसुभाष चंद, बोस के बड़े भाई और राष्ट्रवादी नेता शरत चंद, बोस का निधन।
1965-
नासा द्वारा प्रक्षेपित रेंजर आठ चांद पर उतरा, फोटो और जरूरी डेटा भेजे।
1968-
मुंबई के के.ई.एम अस्पताल में पहली बार हृदय प्रत्यारोपण किया गया। डॉ
पी.के सेन ने यह जटिल सर्जरी की।
1975 –
मार्गरेटथैचर ब्रिटिश कंजर्वेटिव पार्टी की नेता निर्वाचित हुई।
1976-
बॉम्बे हाई ने व्यावसायिक इस्तेमाल के लिए कच्चे तेल का उत्पादन शुरु किया।
1986 –
सोवियत रूस ने मीर अंतरिक्ष केंद्र का प्रक्षेपण किया।
1987-
मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश भारत के 23वें और 24वें राज्य बने।
2015-
स्विट्जरलैंड के राफ्ज शहर में दो ट्रेनों की टक्कर में 49 लोगों की मौत।



No comments:

Post a Comment