Monday 20 February 2017

21 फ़रवरी का इतिहास

भारत एवं विश्व इतिहास में 21 फरवरी की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है 
1613 - माइकल रोमारोव रूस के जार बने और तभी से वहाँ रोमानोव वंश का शासन स्थापित हुआ.
1795 - डचों ने सीलोन, श्रीलंका अंग्रेज़ों को सौंप दिया.
1842 – अमेरिका में जॉन ग्रीनॉफ को सिलाई मशीन का पेटेंट अधिकार मिला।
1848 –
कार्ल माक्र्स और फ्रेडरिक एंजेल्स ने कम्युनिस्ट पार्टी का घोषणापत्र प्रकाशित किया।
1878 –
पुड्डुचेरी स्थित अरविंदो आश्रम की मां मीरा अलफासा का पेरिस में जन्म।
1896 –
महान कवि एवं लेखक सूर्यकान्त त्रिपाठी निराला का जन्म।
1907 – अंग्रेज़ी भाषा के कवि आडेन का जन्म.
1914 – बर्दुन का युद्ध प्रारम्भ.
1916 – प्रथम विश्व युद्ध में फ़्रांस में बर्डन की लड़ाई भड़की.
1919 – बावारेवा के प्रधानमंत्री कुर्तरिजनर की हत्या म्यूनिख में हुई.
1919 – बार्सिलोना में क्रान्ति.
1925 – न्यूयॉर्कर मैगजीन के प्रथम संस्करण का प्रकाशन.
1943 – ब्रिटेन नरेश जार्ज षष्ठ ने रूसियों को सम्मानित किया.
1946 – मिस्र में ब्रिटेन के ख़िलाफ़ विरोध प्रदर्शन.
1948 – स्वतंत्र भारत के संविधान का मसौदा संविधान सभा अध्यक्ष को पेश किया गया।
1952 –
ढाका (उस समय पूर्वी पाकिस्तान) में पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर तब गोलियां चलाईं जब वे बांग्ला को आधिकारिक भाषा का दर्जा देने की मांग कर रहे थे. बाद में इस आधिकारिक दर्जा दिया गया और बांग्लादेश में इसके बाद से यह दिन भाषा आंदोलन के स्मारक के रूप में मनाया जाने लगा . यूनेस्को ने इसे बाद में अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस घोषित किया.
1959 – प्रेस क्लब आफ़ इंडिया की नई दिल्ली में स्थापना.
1963 – सोवियत संघ ने अमेरिका को चेतावनी दी कि क्यूबा पर हमला विश्वयुद्ध में बदल सकता है.
1973 – सिनाई रेगिस्तान में, इजरायली लड़ाकू विमान ने लीबिया अरब एयरलाइंस के विमान-114 को मार गिराया जिससे इसमें सवार 108 लोगों की मौत हो बई।
1974 – युगोस्लाविया ने संविधान स्वीकार किया.
1975 – राष्ट्रसंघ मानवाधिकार आयोग ने अधिकृत अरब क्षेत्रों में दमनात्मक कार्रवाई के लिए इस्रायल की कड़ी निंदा की.
1981 – नासा ने सेटेलाइट कोमस्टर-4 का प्रक्षेपण किया.
1986 – दक्षिण अफ़्रीका सरकार ने जोहान्सबर्ग और डरबन अश्वेतों के लिए खोल दिए.
1990 – कंबोडिया के प्रधानमंत्री हुन सेन ने राजकुमार सिंहानुक से बैंकाक में शांतिवार्ता
1991 – प्रसिद्ध अभिनेत्री नूतन का निधन।
1991 – अल्बानिया में राष्ट्रपति ने पुलिस विद्रोह के बाद नई सरकार के गठन की घोषणा की.
1992 – चीन से शंघाई शेयर बाज़ार में विदेशियों को कामकाज की अनुमति दी.
1996 – हब्बल अंतरिक्ष द्वारा भेजे गये चित्रों की सहायता से ब्लेक होलके अस्तित्व का पता चला.
1996 – अंतरिक्ष यान सोयूज टीएम 23 कक्षा में स्थापित.
1998 – सं.रा. सुरक्षा परिषद ने इराक को 5.2 अरब डालर का तेल बेचने की अनुमति दी.
1998  – चरित्र फिल्म अभिनेता ओम प्रकाश का निधन।
1999 – पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ़ ने लाहौर घोषणापत्र पर हस्ताक्षर किए।
2000 – भारतीय मूल के 52 वर्षीय उज्जल दोसांझ कनाडा में ब्रिटिश कोलंबिया प्रान्त के नये मुख्यमंत्री (प्रीमियर) बने.
2001 – इस्रायल में एहुक बराक का गठबंधन सरकार में शामिल होने से इंकार, राजनीति छोड़ने की घोषणा.
सहस्रशताब्दी के महाकुंभ का समापन.
2004 – लॉन टेनिस में सानिया मिर्ज़ा डब्ल्यू.टी.ए. खिताब जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बनी.
2005 – स्पेन के निवासियों ने जनमत संग्रह में यूरोपियन संघ के संविधान का व्यापक समर्थन किया.
2008 – अनिल अंबानी की रिलायंस कम्यूनिकेशनने यूगांडा की कंपनी अनुपम ग्लोबल सॉफ्टका अधिग्रहण किया. भारत की प्राइवेट एयरलाइंस जेट एयरवेज ने एयर कनाडा के साथ स्ट्रेटिजी गठजोड़ किया.
2008 – पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के नेता आसिफ़ अली जरदारी और मुस्लिम लीग (एन) के नेता व पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ़ ने हाथ मिलाया.
2009- हिन्दुस्तान मोटर्स ने अपने प्रबन्धकों की तनख़्वाह घटाई.
2010 – सऊदी अरब की सरकार ने महिलाओं को वकालत करने की अनुमति देने संबंधी क़ानून लाने का फैसला किया. यह क़ानून महिलाओं को परिवार से जु़डे तलाक जैसे मुक़दमों की पैरवी का अधिकार देगा.
2010 – बैडमिंटन में भारत की पहली तथा दुनिया की सातवीं सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी साइना नेहवाल ने दुनिया की नंबर आठ खिलाड़ी झोउ मि को 14-21, 21-10, 23-21 से 50 मिनट में पराजित कर दिया. इसके साथ ही भारतीय टीम ने थाइलैंड के नार्कोनराचशिमा में खेले जा रहे उबेर कप (एशिया जोन क्वॉलिफायर) में अपने पहले मैच में हॉन्गकॉन्ग को 3-2 से हरा दिया.
2013 – भारत के हैदराबाद में सिलसिलेवार बम धमाकों में 17 लोगों की मौत, 119 घायल हुए।की.

21 फ़रवरी को जन्मे व्यक्ति

21 फरवरी 1878 – दा मदर मिर्रा अलफ़ासा, भारतीय आध्यात्मिक नेता (मृत्यु- 1973)
21 फरवरी 1894 – शान्ति स्वरूप भटनागर भारत के प्रसिद्ध वैज्ञानिक.
21 फरवरी 1896 – सूर्यकान्त त्रिपाठी निराला, एक कवि, उपन्यासकार, निबन्धकार और कहानीकार
21 फरवरी 1980 – प्रतिभा सुरेशवारन, भारतीय रेसिंग ड्राइवर

21 फ़रवरी को हुए निधन

21 फरवरी 1991 – नूतन, हिन्दी सिनेमा की सबसे प्रसिद्ध अभिनेत्री (जन्म 1936)
21 फरवरी 1998 – ओम प्रकाश, भारतीय सिनेमा के प्रसिद्ध चरित्र अभिनेता
21 फरवरी 1970 – हरि विनायक पाटस्कर भारतीय राजनीतिज्ञ तथा मध्य प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल.
21 फरवरी 1829 – रानी चेन्नम्मा झाँसी की रानी लक्ष्मीबाई के समान कर्नाटक की वीरांगना और स्वतंत्रता सेनानी.

21 फ़रवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

No comments:

Post a Comment