Thursday 27 April 2017

28 अप्रैल का इतिहास

28 अप्रैल (वार्ता) भारतीय एवं विश्व इतिहास में 28 अप्रैल की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं
1561 – अकबर ने मालवा की राजधानी सांरगपुर पर हमला कर बाजबहादुर को हरा दिया था।
1740 – मराठा शासक पेशवा बाजीराव प्रथम का निधन।
1788 – मैरी लैंड अमेरिकी संविधान की पुष्टि करने वाला सातवां राज्य बना।

1795 – पोलैंड का विभाजन हुआ।
1809 – मेडलिन युद्ध में फ्रांस के हाथों स्पेन की हार हुई।
1829 – यूरोपीय देश नीदरलैंड की संसद ने नये प्रेस कानून पारित किये।
1847 – जार्ज बी. वेशन अमेरिका के न्यूयाॅर्क न्यायालय में जाने वाले पहले अश्वेत नागरिक बने।

1854 – ब्रिटेन और फ्रांस ने रूस के खिलाफ क्रीमिया युद्ध की घोषणा की।
1868 – प्रसिद्ध रूसी साहित्यकार मैक्सिम गोर्की का जन्म।
1910 – इंग्लैंड में क्लोड ग्राहम व्हाइट नाम के पायलट ने पहली बार रात में विमान उड़ाया।

1914 – अमेरिका में वेस्ट वर्जीनिया के एस्सेल्स इलाके में एक कोयला खदान हादसे में 181 लोगों की मौत।

1917 – प्रथम विश्वयुद्ध के दौरान महिलाओं की सेना सहायक कोर की स्थापना।
1922 – अमेरिकी आविष्कारक ब्रेडली ए। फिस्के ने माइक्रोफिल्म पठन यंत्र का पेटेंट कराया।
1929 – भारतीय फिल्मों की प्रसिद्ध डिजाइनर भानु अथैया का जन्म।
1930 – कांस्टेंटिनोपल और अंगोरा ने अपना नाम बदलकर क्रमश: इस्तांबुल और अंकारा कर लिया।
1932 – इंसानों के लिए पीत ज्वर का टीका विकसित करने की घोषणा की गई।
1935 – रूस की राजधानी मॉस्को में भूमिगत मेट्रो ट्रेन की शुरुआत हुई।

1939 – स्पेन में गृहयुद्ध समाप्त।
1941 – नेताजी सुभाष चंद्रबोस नजरबंदी से बचकर बर्लिन पहुंचे।
1945 – इटली के तानाशाह बेनितो मुसोलिनी, उनकी प्रेमिका क्लारा पेटाची और उसके सहयोगियों की हत्या।
1956 – फ्रांस के आखिरी सैनिक ने वियतनाम छोड़ स्वदेश वापसी की।

1959 – चीन ने तिब्बत की सरकार भंग की और पांचेन लामा को पदासीन किया।
1962 – सीरिया में सैन्य विद्रोह के बाद राष्ट्रपति नाजिम अल-कुद्सी देश छोड़कर भागे।
1964 – जापान आर्थिक सहयोग और विकास संगठन (ओईसीडी) में शामिल हुआ।

1969 – फ्रांस के तत्कालीन राष्ट्रपति चार्ल्स डी. गॉल ने अपने पद से इस्तीफा दिया।

1972 – तत्कालीन सोवियत रूस ने परमाणु परीक्षण किया।
1986 – सोवियत संघ ने हादसे के दो बाद स्वीकारा कि 25 अप्रैल को यूक्रेन के चेरनोबिल में परमाणु रिसाव हुआ।
1992 – ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित कन्नड़ भाषा के प्रमुख साहित्यकार विनायक कृष्ण गोकाक का जन्म।

1995 – दक्षिण काेरिया में मेट्रो में गैस विस्फोट होने से 103 लाेगों की मौत।

1999 – अमेरिका वैज्ञानिक डाक्टर रिचर्ड सीड व्दारा एक वर्ष के अन्दर मानव क्लोन बनाने की घोषणा।

2001 – अमेरिकी बिजनेसमैन डेनिस एंथनी पहले अंतरिक्ष पर्यटक बने।

2002 – बुकर पुरस्कार का नया नाम मैन प्राइज फार फिक्शन रखा गया।

2003 – दुनिया भर में कर्मचारी सुरक्षा और स्वास्थ्य दिवस मनाया गया।

इसी दिन काम के दौरान मारे गए मजदूरों को भी याद किया जाता है।
2005 – सुमात्रा द्वीप में 8.7 की तीव्रता वाले भूकंप ने इंडोनेशिया को हिला दिया।
यह 1965 के बाद चौथा सबसे बड़ा भूकंप था जिसमें करीब एक हजार लोगों की मौत हुई।
2007 – श्रीलंका का हराकर आॅस्ट्रेलिया चौथी बार विश्व चैंपियन बना।
2008 – भारतीय अन्तरिक्ष अनुसन्धान संगठन ने पीएसएलवी-सी9 के साथ छोड़कर एक नया इतिहास रचा।

2013 – इंटरनेट पर इतिहास का सबसे बड़ा हमला हुआ। दुनियाभर में इंटरनेट की रफ्तार धीमी।


No comments:

Post a Comment