Wednesday 26 April 2017

27 अप्रैल का इतिहास

1526 – मुगल शासक बाबर ने दिल्ली के सुल्तान को पराजित कर नया बादशाह बना।
1662 – नीदरलैंड और फ्रांस ने सैन्य संधि पर हस्ताक्षर किये।

1748 – मुगल शासक मुहम्मद शाह का दिल्ली में निधन हुआ।

1878 – कलकत्ता विश्वविद्यालय ने महिलाओं को विश्वविद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में पात्रता के लिये पहली मंजूरी दी।

1908 – लंदन में चौथे ओलंपिक खेल शुरू हुए।

1941 – जर्मनी की सेना ने एथेंस (यूनान) पर कब्जा किया।

1942 – अमेरिका के ओकलाहोमा प्रांत में तूफान के कारण 100 लोग मारे गये।

1960 – नेशनल डिफेंस कॉलेज की नयी दिल्ली में स्थापना।

1960 -  ईसवी को अफ़्रीक़ा का टोगो देश स्वतंत्र हुआ। सबसे पहले इस देश पर पुर्तगाल का साम्राज्य स्थापित हुआ। यह देश चूंकि समुद्र तट पर स्थित है इस लिए व्यापार के लिए उपयुक्त स्थान है योरोपीय इस देश में दासों का क्रय विक्रय करते थे इसी लिए इसे दासों का तट भी कहा जाता था। 1858 ईसवी में जर्मनी ने इस देश पर अधिकार किया और सन 1914 में प्रथम विश्व युद्ध के आरंभ में फ़्रांस और ब्रिटेन ने मिल कर टोगो पर अधिकार करके इसे आपस में बांट लिया। 1960 में फ़्रांस के अधिकार वाला टोगो देश का भाग स्वतंत्र हो गया।
1961 – अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने गामा किरणों के अध्ययन के लिये पृथ्वी की कक्षा मेंएक्सप्लोरर 11’ लांच किया।
1961 – सिएरा लियोन ने ब्रिटेन से स्वाधीनता की घोषणा की। यह अफ़्रीक़ा में ब्रिटेन का सबसे पुराना उपनिवेश था,
 सीरालियोन 15वीं शताब्दी से पुर्तगाल के अधिकार में चला गया और दासों को बेचने का केंद्र बन गया। 18वीं ईसवी शताब्दी के अंत से ब्रिटेन ने इस देश पर अपना वर्चस्व जमाया और 1961 तक यह ब्रिटेन के ही अधिकार में रहा।
1963 – क्यूबा के तत्कालीन प्रधानमंत्री फिदेल कास्त्रो रूस की अपनी यात्रा के दौरान राजधानी मॉस्को पहुंचे।
1992- ईसवी को ज़ाम्बिया का एक विमान जिसमे इस देश की फ़ुटबाल की राष्ट्रीय टीम सवार थी दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दुर्घटना में विमान पर सवार सभी लोग मारे गये।
1993- ईसवी को एरीट्रिया को इथोपिया से स्वतंत्रता मिली एरिट्रिया में 30 वर्ष जन संघर्ष के बाद संयुक्त राष्ट्र संघ के निरीक्षण में एक जनमत संग्रह कराया गया जिसके बाद यह देश स्वतंत्र हो गया।
2011 – अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने अपने जन्म को लेकर हुए विवाद के बाद सार्वजनिक तौर पर जन्म प्रमाण पत्र की एक प्रति जारी की।
2012 – यूक्रेन के द्निप्रोपेत्रोव्स्क में चार धमाकों में 27 मरे।
2005- टूलुज (फ़्रांस) में एयरबस  निर्मित दुनिया के सबसे बड़े विमान ए-380 ने पहली परीक्षण उड़ान भरी ।
2008- राजस्थान सरकार ने प्रत्येक जिला मुख्यालय पर विकलांगों के लिए मोबाइल कोर्ट स्थापित करने का निर्णय लिया  

जन्म तिथि
1920- मनीभाई देसाई ,प्रसिद्ध स्वतन्त्रता सेनानी
1912‑ जोहरा सहगल प्रसिध्द अभिनेत्री और न्रित्यांगना

पुण्य तिथि

No comments:

Post a Comment