Monday 24 April 2017

24 अप्रैल का इतिहास

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 24 अप्रैल की प्रमुख घटनायें इस प्रकार है:
1815 भारतीय सेना की पहली और सबसे बहादुर बटालियन मानी जाने वाली गोरखा रेजीमेंट ने आज 200 साल पूरे किए हैं. 1815 में हिमाचल में गोरखा रेजीमेंच की नींव रखी गई थी.
1858- स्वतंत्रता सेनानी कुंवर सिंह का निधन।
1877-
रुस ने ओटोमन साम्राज्य के खिलाफ लड़ाई की घोषणा की।
1898-
स्पेन ने अमेरिका के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1915-
जर्मनी की सेना ने बेल्जियम के फ्लेमिस प्रांत के आइपर क्षेत्र में क्लोरोफोर्म गैस छोडी।
1920-
पोलैंड की सेना ने यू्क्रेन पर हमला किया।
1926
 24 अप्रैल के ही दिन ट्रेट्री ऑफ बर्लिन साइन की गई थी. 
1954- आस्ट्रेलिया और सोवियत संघ ने राजनयिक संबंध समाप्त किये।
1960-
दक्षिण ईरान में आये भयंकर भूकंप से 500 लोगों की मौत।
1970
 पहला चाइनीज सेटेलाइट डांग फांग हांग लांच किया गया.
1972- जाने-माने चित्रकार जैमिनी राय का निधन।
1973-
भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी मास्टर ब्लास्टर सचिन रमेश तेंदुलकर का मुंबई में जन्म।
1974-
प्रसिद्ध कवि रामधारी सिंह दिनकर का निधन।
1982 -
15 वर्षों के इजरायली आधिपत्य के बाद सिनाई प्राय:द्वीप क्षेत्र मिस्र को वापस।
1998- भारतीय क्रिकेट टीम ने शारजाह में आस्ट्रेलिया को छह विकेट से हराकर कोका कोला कप जीता।
2002
- अर्जेन्टीना में बैंक अनिश्चित काल के लिए बंद।
2003 - तमिल विद्रोहियों का मानवीय मसलों पर होने वाली 17वें दौर (थाइलैंड) की वार्ता में भाग लेने से इन्कार।
2006 - नेपाल में संसद बहाल।
2007 - हमास ने इस्रायल पर हमला करके युद्ध विराम को तोड़ा।
2008 - नेपाल में नई सरकार का गठन करने जा रहे माओवादी नेता पुष्पकमल दहल उर्फ प्रचण्ड ने भारत व नेपाल के मध्य 1950 में हुई संधि को समाप्त करने की घोषणा की।
2013- अफगानिस्तान के जलालाबाद में 5.7 तीव्रता के भीषण भूकंप में 33 लोगों की मौत, 115 घायल।
2013-
बंगलादेश के सावर उपांजिला में एक इमारत के ढह जाने से 256 लोगों की। इस हादसे में 1000 से अधिक घायल हो गये।

24 अप्रैल को जन्मे व्यक्ति
1973 - सचिन तेंदुलकर - भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी।
1956 - तीजनबाई - छत्तीसगढ़ राज्य की पहली महिला कलाकार और 'पण्डवानी' की 'कापालिक शैली' की गायिका।
1940 - अज़ीज़ क़ुरैशी, भोपाल) मिजोरम के पूर्व राज्यपाल थे।
1928 - राजकुमार, प्रसिद्ध कन्नड़ अभिनेता
24 अप्रैल को हुए निधन
2011 - सत्य साईं बाबा - आध्यात्मिक गुरु
2009 - महात्मा रामचन्द्र वीर - एक यशस्वी लेखक, कवि तथा ओजस्वी वक्ता।
1974 - हिन्दी कवि रामधारी सिंह 'दिनकर'
1972 - जामिनी रॉय - भारत के प्रसिद्ध चित्रकार।
1944 - शिवप्रसाद गुप्त - हिन्दी के समाचार पत्र 'दैनिक आज' के संस्थापक और प्रसिद्ध क्रान्तिकारी।
1934 - सी. शंकरन नायर - भारतीय न्यायाधीश एवं राजनेता थे।

No comments:

Post a Comment