Friday 21 April 2017

22 अप्रैल का इतिहास

 भारतीय एवं विश्व इतिहास में 22 अप्रैल की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं-
1500 – पुर्तगाली नाविक पेड्रो अलवेयर कैब्राल ने ब्राजील की खोज की।
1521 –
फ्रांसीसी सम्राट फ्रेंकाइस प्रथम ने स्पेन पर आक्रमण की घोषणा की।
1792 –
अमेरिकी राष्ट्रपति जॉर्ज वाशिंगटन ने यूरोप के युद्ध में अमेरिकी तटस्थता की घोषणा की।
1915 –
प्रथम विश्व युद्व में जर्मनी की सेना ने पहली बार जहरीली गैस क्लोरीन का इस्तेमाल किया।
1921 –
स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद बोस ने देश सेवा के लिए भारतीय सिविल सेवा की नौकरी से इस्तीफा दिया।
1926 –
पर्शिया, तुर्की और अफगानिस्तान के बीच सुरक्षा संधि पर हस्ताक्षर किए गए।
1931 –
मिह्म और इराक ने शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए।
1944 –
द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान मित्र राष्ट्रों ने न्यू गिनी में जापान के खिलाफ एक बड़े हमले की शुरुआत की।
1954 –
तत्कालीन सोवियत रूस यूनेस्को में शामिल हुआ।
1958 –
एडमिरल आर डी कटारी भारतीय नौसेना में पहले प्रमुख बने।
1966 –
तत्कालीन सोवियत रूस ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।
1970 – पृथ्वी पर मौजूद पेड़-पौधों और जीव-जन्तुओं को बचाने और दुनिया भर में पर्यावरण के प्रति जागरुकता बढ़ाने के लक्ष्य के लिए अमेरिका के लाखों लोगों ने पहली बारपृथ्वी दिवसयानिअर्थ डेमनाया।
1977 –
ऑप्टिकल फाइबर को पहली बार टेलीफोन ट्रैफिक में यूज किया गया।
1983 –
अंतरिक्ष यान सोयूज टी-8 पृथ्वी पर लौटा।
1992 –
मेक्सिको में सीवर गैस विस्फोट में करीब 200 लोगों की मौत।
2004 –
उत्तर कोरिया के रिंगचोन में पेट्रोलियम से लदी ट्रेनों की टक्कर हो जाने से 150 से अधिक लोगों की मौत।
2005 –
बांडुंग (इंडोनेशिया) में 50 वर्षों के बाद दूसरा एशियाई-अफ्रीकी सम्मेलन आरम्भ।
2008 –
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को लुडविग नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

No comments:

Post a Comment