Monday 24 April 2017

इतिहास में आजः 25 अप्रैल

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 25 अप्रैल की प्रमुख घटनायें इस प्रकार हैं:
1678 - फ्रांसीसी सेना ने वाइप्रेस शहर पर कब्जा किया।
1867 - जापान की राजधानी टोक्यो में विदेशी व्यापार की अनुमति दी गई।

1905 - दक्षिण अफ्रीका में अश्वेतों को मताधिकार मिला।

1925 - पॉल वाेन हिंडनबर्ग जर्मनी के राष्ट्रपति चुने गये।

1954 - बेल लैब्स ने न्यूयार्क में पहली बार सोलर बैटरी बनाने की घोषणा की।

1957 - सोडियम परमाणु रिएक्टर पहली बार प्रायोगिक तौर पर संचालित किया गया।

1975 - तत्कालीन सोवियत रूस ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।

1981 - जापान के सुरूगा में एक परमाणु ऊर्जा संयंत्र में मरम्मत कार्य के दौरान 100 से अधिक मजदूर परमाणु विकिरण का शिकार हो गये।

1982 - दिल्ली में टेलीविजन पर पहली बार रंगीन प्रसारण की शुरुआत हुई।

1999 - वेस्टइंडीज के आल राउंडर खिलाड़ी कार्ल हूपर द्वारा अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से सन्न्यास की घोषणा, वाशिंगटन में तीन दिवसीय नाटो शिखर सम्मेलन समाप्त, इस्रायल के राष्ट्रपति आईजर विजमैन चीन की सात दिवसीय राजकीय यात्रा पर बीजिंग पहुँचे
2003 - फ़िलिस्तीन में नये मंत्रिमंडल के गठन पर सहमति होने के साथ ही अमेरिका समर्थित शांति योजना का रास्ता साफ।
2004 - जिम्बाव्वे में श्रीलंका के ख़िलाफ़ एक दिवसीय मैचों में न्यूनतम 35 रनों का रिकार्ड बनाया। यूनानी साइप्रस ने एकीकरण योजना ठुकराई। चीन में सार्स की बीमारी एक बार फिर से फैलने की पुष्टि हुई।
2005 - जापान के अमागासाकी में एक रेल दुर्घटना में 107 लोग मारे गये।

2007 - विरला इंस्टीट्यूट आफ़ टेक्नोलॉजी एंड साइंसेज का नया परिसर पनामा (बहरीन) में खुला।
2008- बालीवुड के प्रसिद्ध कलाकार व निर्देशक आमीर ख़ान को सिनेमा के क्षेत्र में महत्त्वपूर्ण योगदान के लिए मास्टर दीनानाथ मंगेशकर स्मृति प्रतिष्ठान का विशेष पुरस्कार प्रदान किया गया।
2010 - भारतीय नौसेना ने पुराने हो चुके चेतक हेलीकाप्टरों की जगह नए लाइट यूटिलिटी हेलीकाप्टर (एलयूएच) ख़रीदने की प्रक्रिया शुरू की।
2013 - ब्रिटेन ने सोमालिया में अपना दूतावास 22 वर्षाेंं के अंतराल के बाद पुन: खोला।
2013- रूस के रामेन्स्की में एक अस्पताल में लगी भीषण आग में 38 लोग मारे गए।


25 अप्रैल को जन्मे व्यक्ति

1969 - आई. एम. विजयन - भारत के प्रसिद्ध फ़ुटबॉल खिलाड़ी हैं।
1904 - चन्द्रबली पाण्डेय, साहित्यकार
1900 - ग्लेडविन जेब - संयुक्त राष्ट्र के प्रथम महासचिव के चुनाव तक कार्यवाहक महासचिव थे।

25 अप्रैल को हुए निधन

2005 - स्वामी रंगनाथनंदा - भारतीय संत।
2000 - पण्डित मुखराम शर्मा - भारतीय हिन्दी फ़िल्मों के सुप्रसिद्ध कथा, पटकथा और कहानी लेखक।
1968 - बड़े ग़ुलाम अली ख़ाँ - शास्त्रीय गायक

No comments:

Post a Comment