Wednesday 21 December 2016

MPPSC: वर्ष 2017

पीएससी ने वर्ष 2017 में होने वाली तीन बड़ी परीक्षाओं के साथ 2016 की सात परीक्षाओं का एडवांस कैलेंडर जारी किया है। राज्यसेवा के साथ ही वनसेवा परीक्षा आयोजित करने का निर्णय लिया गया है।पीएससी ने घोषणा की है कि राज्य वनसेवा-2016 की घोषणा अलग से नहीं की जाएगी। राज्यसेवा-2017 के साथ ही इसके पदों के लिए भी चयन प्रक्रिया होगी। राज्यसेवा-2016, अभियांत्रिकी सेवा-2016, लोकअभियोजन अधिकारी-2016, सहायक प्राध्यापकपशुचिकित्सा सहायकविकासखंड अधिकारीराज्यसेवा परीक्षा-2017, अभियांत्रिकी सेवा-2017 और वन सेवा-2017 की संभावित तारीखें वेबसाइट पर डाल दी गई हैं। सन 2012 से 2016 तक की अलग-अलग परीक्षाओं के इंटरव्यू की तारीखों का भी एडवांस शेड्यूल जारी कर दिया गया है। अधिक जानकारी एवं आवेदन करने के संबंधित बेबसाइट पर क्लिक करें http://www.mppsc.nic.in/ म.प्र. लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित प्रारंभिक परीक्षा में आने वाले विषय की जानकारी इस प्रकार है।


1- सामान्य विज्ञान एवं पर्यावरण
सामान्य विज्ञान एवं पर्यावरण पर्यावरण पारिस्थितिकी, जीव विविधता तथा मौसम परिवर्तन पर प्रश्नों में दैनंदिन (रोजमर्रा) अवलोकन एवं अनुभव से सम्बन्धित प्रश्न जो किसी भी शिक्षित व्यक्ति व्दारा अपेक्षित है और जिन्होने इन विषयों का विशेष अध्ययन नही किया हो, सम्मिलित होंगे।

2- राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय महत्व की वर्तमान घटनाएँ
वर्तमान घटनाओं में प्रमुख राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के ज्ञान का परीक्षण किया जावेगा।

3 -भारत का इतिहास एवं स्वतंत्र भारत
इतिहास में सामाजिक आर्थिक एवं राजनैतिक पहलुओं से सम्बन्धित सामान्य ज्ञान के प्रश्न होगे। राष्ट्रीय आन्दोलन एवं स्वतंत्र भारत के विकास के प्रश्न भी पूछे जावेगे

4 – () भारत का भूगोल
भौतिक, सामाजिक एवं आर्थिक भूगोल के सामान्य ज्ञान के प्रश्न होगे। इसमें भारतीय कृषि एवं प्राकृतिक संसाधनों का समावेश होगा तथा भारतीय जनांकिकीय एवं जनगणना से सम्बन्धित प्रश्न होंगे।
(
) विश्व की सामान्य भौगोलिक जानकारी।

5 – भारतीय राजनीति एवं अर्थव्यवस्था
इसमें देश की राजनैतिक व्यवस्था एवं संविधान, पंचायती राज, सामाजिक व्यवस्था, सतत आर्थिक , विकास, चुनाव, राजनीतिक दलों, योजनाएँ, औद्धोगिक विकास, विदेशी व्यापार, आर्थिक एवं वित्तीय संस्थाओं पर प्रश्न होंगे।

6 – खेलकूद
मध्यप्रदेश, भारत, एशिया एवं विश्व में खेले जाने वाले प्रमुख खेलकूद एवं खेल प्रतियोगिताओं, पुरस्कारों, व्यक्तित्वों तथा प्रतिष्ठित खेल संस्थानों से सम्बन्धित प्रश्न होगे।

7- मध्यप्रदेश का भूगोल, इतिहास तथा संस्कृति
मध्यप्रदेश के भूगोल में पर्वतों के विकास, नदियां, जलवायु, वनस्पतियाँ,जीवजन्तु, खनिज, परिवहन से सम्बन्धित प्रश्न होगे मध्यप्रदेश के इतिहास एवं संस्कृति में प्रसिध्द राजवशों का योगदान, जनजातियां, कला, स्थापत्य कला,ललित कलाओं एवं एेतिहासिक व्यक्तियों पर भी प्रश्न होगे।

8 – मध्यप्रदेश की राजनीति एवं अर्थव्यवस्था
इसमें प्रदेश की राजनैतिक व्यवस्था, राजनीतिक दलों एवं चुनाव, पंचायतीराज, मध्यप्रदेश की सामाजिक व्यवस्था सतत आर्थिक विकास से संबंधित प्रश्न होगके। इसमें उद्धोग योजनाएँ, आर्थिक कार्यक्रम, व्यापार, मध्यप्रदेश की जनांकिकीय एवं जनगणना पर प्रश्न भी सम्मिलित होंगे।

9 – सूचना एवं संचार प्रौद्धोगिकी
इसमें अभिलक्षण प्रयोग और शब्दावलियों जैसे वेबसाइट आनलाइन सर्च इंजिन, - मेल वीडियो मेल चेटिग वीडियो कान्फेन्स ,हेकिग, क्रेकिग , वायरस और सायबर अपराध से सम्बन्धित प्रश्न सम्मिलितहोंगे।
10 – अनुसूचित जाति एवं जनजाति (अत्याचार निवारण अधिनियम) 1989 (1889 का 33) एवं सिविल अधिकार संरक्षण अधिनियम, 1955 (1955 का 22)

11 – मानव अधिकार संरक्षण अधिनियम , 1993

व्दितीय प्रश्नपत्रः सामान्य अभिरुचि परीक्षण

1 – बोधगम्यता
2 –
संचार कौशल सहित अंतर वैयक्तिक कौशल
3 –
तार्किक कौशल एवं विश्लेष्णात्मक क्षमता
4 –
निर्णय लेना एवं समस्या समाधान
5-
सामान्य मानसिक योग्यता
6 –
आधारभूत संख्ययन (संख्याएं एवं उनके संबंध, विस्तार कम आदि- दसवी कक्षा का स्तर) आॅकडों का निर्वचन चार्ट, ग्राफ, तालिका, आॅकडों की पर्याप्तता आदि दसवी कक्षा का स्तर


No comments:

Post a Comment