Friday 30 December 2016

दिसंबर 2016 व जनवरी 2017 में आयोजित सम्मेलन/समारोह

  1. 21वां राष्ट्रीय युवा महोत्सव



    ·         12-16 जनवरी, 2017 के मध्य 21वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव का आयोजन रोहतक (हरियाणा) में किया जायेगा।
    ·         इस महोत्सव में देशभर से लगभग 7,000 प्रतिभागी हिस्सा लेंगे।
    ·         इसका आयोजन युवा मामले और खेल मंत्रालय, हरियाणा राज्य के खेल एवं युवा कल्याण विभाग, नेहरू युवा केंद्र संगठन और राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा संयुक्त रूप से किया जायेगा।
    ·         उल्लेखनीय है कि भारत के सबसे महान युवा प्रतीक स्वामी विवेकानंद की 154वीं जयंती के अवसर पर इस युवा महोत्सव का आयोजन किया जायेगा।
    ·         ज्ञातव्य है कि ‘20 वें राष्ट्रीय युवा महोत्सवका आयोजन 12-16 जनवरी 2016 के मध्य नया रायपुर (छत्तीसगढ़) में किया गया था।

  2. 20वां राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस सम्मेलन


    ·         9-10 जनवरी, 2017 के मध्य ‘20 वां राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस सम्मेलन’ (20th National Conference on e-Governance) का आयोजन विशाखापत्तनम (आंध्र प्रदेश) में किया जा रहा है।
    ·         इसका आयोजन प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग द्वारा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग एवं आंध्र प्रदेश सरकार के सहयोग से किया गया।
    ·         इस सम्मेलन का मुख्य-विषय (Theme) ‘डिजिटल परिवर्तन’ (Digital Transformation) है।
    ·         सम्मेलन का उद्देश्य नीति निर्माताओं, चिकित्सकों, उद्योग के नेताओं और शिक्षाविदों को सुशासन और सार्वजनिक सेवाओं के स्तर में सुधार हेतु विचार तथा सिफारिश करने का एक मंच प्रदान करना है।
    ·         ज्ञातव्य है कि 19वां राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस सम्मेलन का आयोजन जनवरी, 2016 में नागपुर (महाराष्ट्र) में किया गया था।
  3. भारतीय रेल में लेखा सुधार-सतत विकास के लिए रणनीतिक मिशन पर राष्ट्रीय सम्मेलन
    ·         20 दिसंबर, 2016 को नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में भारतीय रेल में लेखा सुधार-सतत विकास के लिए रणनीतिक मिशन पर राष्ट्रीय सम्मेलनका आयोजन किया गया।
    ·         इस सम्मेलन का आयोजन रेल मंत्रालय और भारतीय औद्योगिक परिसंघ ने संयुक्त रूप से किया।
    ·         वित्त एवं कॉरपोरेट मामलों के मंत्री अरूण जेटली इस सम्मेलन के मुख्य अतिथि थे।
    ·         इसी अवसर पर एक स्मारिका भी जारी की गई।
    ·         उल्लेखनीय है कि सही लेखा-प्रणाली से संसाधनों का सही आवंटन और उपयोग सुनिश्चित किया जा सकता है
  4. डिजिधन मेला 

    ·         17-18 दिसंबर, 2016 के दौरान लोगों में डिजिटल भुगतान विकल्प के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा नई दिल्ली स्थित मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में डिजिधन मेलाका आयोजन किया जा रहा है।
    ·         इस मेले का उद्देश्य डिजिटल लेन-देन के लिए प्रयोगकर्ता को डाउनलोडिंग, इंस्टॉलिंग और विभिन्न डिजिटल भुगतान प्रणालियों की जानकारी देना है।
    ·         इससे नागरिकों और व्यापारियों को डिजिधन बाजार के माध्यम से रियल टाइम डिजिटल लेन-देन में सहयोग मिलेगा।
    ·         इस मेले में बैंकों, दूरसंचार कंपनियों, मोबाइल वॉलेट आपरेटरों, ट्रांसपोर्ट नेटवर्क कंपनियों, आधार सक्षम भुगतान प्रणाली (AEPS) वेंडरों, डाक विभाग (विपणन संगठनों के माध्यम से) केंद्रीय भंडार जैसे कोआपरेटिव तथा सफल आदि के प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं।
    ·         मेले में भाग लेने वाले प्रतिनिधियों को डिजिटल भुगतान के लिए विभिन्न विकल्पों की जानकारी दी जायेगी।
  5. राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव-2016


    17 से 24 दिसंबर, 2016 के दौरान राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव-2016 का आयोजन वाराणसी (उ.प्र.) में किया जा रहा है।
    इस आठ दिवसीय महोत्सव का आयोजन संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा किया जा रहा है।
    इस महोत्सव का उद्घाटन संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. महेश शर्मा. ने बीएचयू स्थित स्वतंत्रता भवन में किया।
    एक भारत श्रेष्ठ भारत के विचार को चरितार्थ करते हुए इस महोत्सव में देश के सातों सांस्कृतिक जोन अपने-अपने क्षेत्र की कला एवं संस्कृति को प्रदर्शित करेंगे।
    इस बहुसांस्कृतिक महोत्सव में देशभर के प्रसिद्ध कलाकार, नाट्यकर्मी, चित्रकार, अभिनेता व अन्य विद्वतजन भाग लेंगे।
  6. आवास एवं शहरी विकास संबंधी 6वां एशिया-प्रशांत मंत्रिस्तरीय सम्मेलन

    14-16 दिसंबर, 2016 के दौरान आवास एवं शहरी विकास संबंधी 6 वें एशिया-प्रशांत मंत्रिस्तरीय सम्मेलन’ (6th Asia Pacific Ministerial Conference on Housing and Urban Development: APMCHUD) का आयोजन विज्ञान भवन, नई दिल्ली में किया जा रहा है।
    इस तीन दिवसीय सम्मेलन का मुख्य विषय (Theme)-“Emerging Urban Forms-Policy Responses and Governance Structure in the Context of the New Urban Agenda” है।
    इस सम्मेलन का उद्देश्य एशिया और प्रशांत क्षेत्र में शहरीकरण और आवास की चुनौतियों का सामना करना है।
    उल्लेखनीय है कि आवास एवं शहरी विकास संबंधी प्रथम एशिया-प्रशांत मंत्रिस्तरीय सम्मेलन’ (Ist APMCHUD) 13-16 दिसंबर 2006 को नई दिल्ली में हुई थी।
    ज्ञातव्य है कि 5th APMCHUD का आयोजन 3-5 नवंबर 2014 के मध्य सियोल, दक्षिण कोरिया में हुआ था।
  7. पांचवां भारत-अरब साझेदारी सम्मेलन

    14-15 दिसंबर, 2016 के मध्य पांचवें भारत-अरब साझेदारी सम्मेलन (5th India-Arab Partnership Conference) का आयोजन ओमान की राजधानी मस्कट में किया जायेगा।
    इस दो दिवसीय सम्मेलन का आयोजन भारत के विदेश मंत्रालय के सहयोग से ओमान के विदेश मंत्रालय और अरब लीग सचिवालय द्वारा किया जायेगा।
    इस सम्मेलन का मुख्य विषय (Theme)- ‘सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में नवाचार और सहयोग की दिशा में भागीदारी करना’ (Partnership towards Innovation and Information Technology Co-operation) है।
    इस साझेदारी सम्मेलन का सबसे महत्वपूर्ण भाग आर्थिक सहयोग और व्यापार संबंधों को बढ़ावा देना है।
    सम्मेलन में लगभग 500 अरब और भारतीय सरकारी अधिकारी, शिक्षाविद्, व्यावसायी और निवेशक हिस्सा लेंगे।
    ज्ञातव्य है कि चौथा भारत-अरब साझेदारी सम्मेलनका आयोजन 26-27 नवंबर, 2014 को नई दिल्ली में हुआ था।
  8. 45वां अखिल भारतीय पुलिस विज्ञान कांग्रेस

    8-9 दिसंबर, 2016 के मध्य ‘45वीं अखिल भारतीय पुलिस विज्ञान कांग्रेसका आयोजन कोवलम, तिरुवनंतपुरम (केरल) में किया जायेगा।
    इसका आयोजन पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो (BPR&D) और केरल पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से किया जायेगा।
    इस सम्मेलन का उद्देश्य विभिन्न पुलिस बलों/इकाइयों, सामाजिक विज्ञानियों, फोरेंसिक विशेषज्ञों और अन्य हितधारकों को भारतीय पुलिस से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा करने का मंच प्रदान करना है।
    सम्मेलन का उद्घाटन केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन करेंगे।
    राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पुलिस विभागों, केंद्रीय पुलिस संगठनों, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों और फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशालाओं के प्रतिनिधि इस कांग्रेस में भाग लेंगे।
    ज्ञातव्य है कि पहली अखिल भारतीय पुलिस विज्ञान कांग्रेस वर्ष 1960 में पटना (बिहार) में आयोजित की गई थी
  9. 5वां आईईएफ-आईजीयू मंत्रिस्तरीय फोरम

    यह मंत्रिस्तरीय फोरम तीन दिवसीय पैट्रोटेक-2016 के समानांतर कार्यक्रम के रूप में आयोजित किया जा रहा है।
    इस बैठक का मुख्य विषय-विकास के लिए गैसः आर्थिक समृद्धि और जीवन स्तर में सुधारहै।
    ध्यातव्य है कि अंतरराष्ट्रीय औसत की तुलना में भारत के प्राथमिक उर्जा जरूरत में गैस की भागीदारी लगभग 6.5 प्रतिशत है।
    भारत सरकार द्वारा इस वर्ममान स्तर को बढ़ाकर 15 प्रतिशत तक करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।6 दिसंबर, 2016 को पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेंद्र प्रधान द्वारा नई दिल्ली में 5 वें आईईएफ-आईजीयू मंत्रिस्तरीय फोरम का उद्घाटन किया गया।
  10. अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव


    6-10 दिसंबर, 2016 के मध्य हरियाणा सरकार द्वारा अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सवका आयोजन कुरुक्षेत्र (हरियाणा) में किया जायेगा।
    महोत्सव के दौरान देश के 574 जिलों से युवा कुरुक्षेत्र पहुंचेंगे और अपनी पारंपरिक पोषाकों पर लिखा प्रत्येक श्लोक प्रदर्शित करेंगे।
    18,000 विद्यार्थियों द्वारा एक-साथ अष्टादश श्लोकी गीताका उच्चारण कर महोत्सव में विश्व रिकॉर्ड बनाया जायेगा।
    इसके अलावा, यह पहली बार है कि दुनिया के कई अन्य देशों में सैकड़ों लोगों द्वारा इसका एक-साथ उच्चारण किया जायेगा।
  11. भारत अंतरराष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव-2016

    7-11 दिसंबर, 2016 के मध्य भारत अंतरराष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव (India International Science Festival:IISF)-2016 का आयोजन नई दिल्ली में किया जायेगा।
    इसका आयोजन विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा विज्ञान भारती (Vijana Bharti ; VIBHA) द्वारा किया जायेगा।
    दिसंबर, 2016 को केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह इस महोत्सव का उद्घाटन करेंगे।
    इस महोत्सव का मुख्य-विषय (Theme)-‘‘आम जन के लिए विज्ञान’’ (Science for the masses) है।
    महोत्सव में लगभग 5000 से अधिक युवा वैज्ञानिक अन्वेषक (Innovator) तथा शोधार्थी भाग लेंगे।
  12. सातवां विश्व आयुर्वेद कांग्रेस एवं आरोग्य एक्सपो

    1-4 दिसंबर, 2016 के मध्य सातवां विश्व आयुर्वेद कांग्रेस (7th World Ayurveda Congress) एवं आरोग्य एक्सपो कोलकाता स्थित साइंस सिटी में आयोजित किया जा रहा है।
    इसका आयोजन विश्व आयुर्वेद फाउंडेशन द्वारा आयुष मंत्रालय और पश्चिम बंगाल की राज्य सरकार के सहयोग से किया गया।
    इस कांग्रेस का केंद्रीय विषय आयुर्वेद के पारिस्थितिकी तंत्र को सुदृढ़ करना’ (Strengthening the Ayurveda Ecosystem) है।
    इसके साथ ही आयुर्वेद कांग्रेस में आयुष मंत्रालय द्वारा 1 से 4 दिसंबर, 2016 के मध्य आरोग्य एक्सपोका भी आयोजन किया गया।
    इस कांग्रेस में 4000 से भी ज्यादा प्रतिनिधियों ने भाग लिया, जिसमें विश्व आयुर्वेद क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले 40 देशों से अंतर्राष्ट्रीय प्रतिनिधि शामिल हुये।
    इससे पूर्व विश्व आयुर्वेद कांग्रेस वर्ष 2002 में कोच्चि, वर्ष 2006 में पुणे, वर्ष 2008 में जयपुर, वर्ष 2012 में भोपाल और वर्ष 2014 में नई दिल्ली में आयोजित की जा चुकी है।
    यह वर्ष 2002 से पूरक और वैकल्पिक स्वास्थ्य मामले में विश्व का सबसे बड़ा मेला है।
  13. हार्ट ऑफ एशिया मंत्रिस्तरीय सम्मेलन-2016

3-4 दिसंबर, 2016 के मध्य छठवें हार्ट ऑफ एशिया मंत्रिस्तरीय सम्मेलन-2016 का आयोजन अमृतसर (पंजाब) में किया जायेगा।
इस सम्मेलन का उद्देश्य सुरक्षा चुनौतियों में सहयोग को बढ़ाना और क्षेत्र में संपर्क को बढ़ावा देना है।
प्रति वर्ष होने वाले इस सम्मेलन में एशिया एवं अन्य देशों के प्रतिनिधि शामिल होते हैं।
इस सम्मेलन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी संबोधित करेंगे।
इस सम्मेलन में 40 से ज्यादा देश भाग लेंगे।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने बताया कि विदेशी मामलों पर पाकिस्तानी प्रधानमंत्री के सलाहकार सरताज अजीज इस सम्मेलन में भाग लेंगे।

No comments:

Post a Comment