Thursday 27 July 2017

27 जुलाई का इतिहास


1713 - रूस और तुर्की ने शांति संधि पर हस्ताक्षर किए।
1789 - अमेरिकी कांग्रेस ने विदेश मामलों के विभाग की स्थापना की।
1836 - दक्षिण ऑस्ट्रेलिया में एडीलेड की स्थापना।
1862 - अमेरिकी शहर कैंटन में हरिकेन तूफान का कहर, 40 हजार लोगों की मौत।
1889 - इंडियन नेशनल कांग्रेस की शाखा ब्रिटिश इंडिया कमेटी को लंदन में दादाभाई नौरोजी, विलियम वेडरबर्न, डब्ल्यू एस कैन और विलियम डिग्बी के नेतृत्व में खोला गया।
1897 - बाल गंगाधर तिलक पहली बार गिरफ्तार किए गए।
1922 - ब्रुसेल्स में अंतरराष्ट्रीय भौगोलिक संघ का गठन।
1935 - चीन के यांग जी और होआंग नदी में आई बाढ़, दो लाख लोगों की मौत।
1962 - अफ्रीकी-अमेरिकी नागरिक अधिकारों के संघर्ष के नेता मार्टिन लूथर किंग जूनियर जार्जिया के अल्बानी जेल में बंद।
1972 - नक्सल आंदोलन के मास्टरमाइंड चारू मजूमदार का जेल में निधन।
1982 - प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की लगभग 11 साल में पहली अमेरिकी यात्रा।
1992- अभिनेता अमजद खान का निधन।
1994 - निशानेबाज जसपाल राणा ने विश्व शूटिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता।
2002 - उक्रेन में एक विमान दुर्घटना में 70 व्यक्ति मारे गए।
2006 - रूसी प्रक्षेपण यान नेपर जमीन पर गिरा।
2008 - सीपीएन-यूएमएल नेता सुभाष नेमवांग को नेपाली राष्ट्रपति रामबरन यादव ने नवर्निवाचित संविधान सभा के अध्यक्ष पद की शपथ दिलाई।

2016 - भारत के जाने-माने तबला वादक लच्छू महाराज का निधन।

No comments:

Post a Comment