Friday 14 July 2017

14 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

1223- फ्रांस में लुईस अष्टम सम्राट बना।
1456- बेलग्रेड के युद्ध में हंगरी ने ऑटोमन को पराजित किया।

1536- फ्रांस एवं पुर्तागल ने स्पेन के खिलाफ लियोंस के नौसैनिक समझौते पर हस्ताक्षर किए।

1636- मुगल बादशाह शाहजहां ने औरंगजेब को दक्कन का वायसराय बनाया।

1656- सिख गुरु हर किशन जी का जन्म।

1789- फ्रांसिसी क्रांति की शुरुआत हुई।

1900- यूरोपीय गुट ने चीन में बॉक्सर विद्रोहियों के कब्जे से तिएन्तसिन को वापस लिया।

1914- रॉबर्ट एच. गोडार्ड ने तरल रॉकेट ईंधन का पेटेंट कराया।

1933- जर्मनी में नाजी पार्टी को छोड़ शेष सभी को गैरकानूनी घोषित किया गया।

1940- द्वितीय विश्वयुद्ध में जर्मनी के बमवर्षक विमानों ने स्वेज पर बमबारी किया।

1958- इराकी सेना ने राजशाही को समाप्त किया।

1996 -
सं.रा. अमेरिका ने पाकिस्तान को ब्राउन संशोधन के अंतर्गत हथियार भेजने प्रारम्भ किये।
1999 - मेकरी मोरीटा पापुआ न्यू गिनी के प्रधानमंत्री नियुक्त।
2003 - रूस की येलेना इसिनबायेवा ने महिला पोल वाल्ट में नया विश्व रिकार्ड बनाया।
2007 - फ़िलिस्तीन के प्रधानमंत्री सलम फ़याद ने अपने पद से इस्तीफ़ा दिया।
2008 - नेपाल की कार्यकारी संसद ने प्रधानमंत्री के निर्वाचन वाले संविधान संशोधन विधेयक को मंजूरी दी। वेनेजुएला की डायना मेंडोजा ने मिस यूनिवर्स का ख़िताब जीता। विश्व की सबसे बुजुर्ग इंटरनेट ब्लॉगर के रूप में चर्चित आस्ट्रेलियाई महिला का निधन।
2015- नासा का न्यू हॉरिजन प्लूटो पर जाने वाला पहला अंतरिक्षयान बना।
14 जुलाई को जन्मे व्यक्ति
1902 - चन्द्रभानु गुप्त - प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी और उत्तर प्रदेश के भूतपूर्व मुख्यमंत्री
1909 - ई. एम. एस. नमबूद्रिपद - प्रसिद्ध कम्युनिस्ट नेताओं में से एक और केरल के प्रथम मुख्यमंत्री
1900 - देशबंधु गुप्त - प्रसिद्ध राष्ट्र भक्त, स्वतंत्रता सेनानी और पत्रकार।
1856 - गोपाल गणेश आगरकर - प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता।
1942 - के. कालीमुत्तु - नौवीं लोकसभा के सदस्य।
14 जुलाई को हुए निधन
1975 - मदन मोहन - हिन्दी फ़िल्मों के एक प्रसिद्ध 1950, 1960, और 1970 के दशक के बॉलीवुड फ़िल्म संगीत निर्देशक।
2003 - लीला चिटनिस, प्रसिद्ध हिन्दी फ़िल्म अभिनेत्री

No comments:

Post a Comment