Tuesday 13 June 2017

बान की मून

बान की मून (अंग्रेज़ीBan Ki-moon, जन्म- 13 जून1944संयुक्त राष्ट्र संघ के आठवें महासचिव थे। संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा उन्हें 13 अक्टूबर2006 को महासचिव चुना गया था। महासचिव बनने से पहले वे दक्षिण कोरिया के विदेश मामलों के मंत्रालय में एक कैरियर राजनयिक थे।
·         बान की मून का जन्म 13 जून सन 1944 को ईउम्सग काउंटी नामक छोटे से गाँव में हुआ था। उनके पिता का गोदाम का काम था।
·         बान ने एक निबन्ध प्रतियोगिता जीती थी, जिसके पुरस्कार स्वरूप उन्हें अमरीका घूमने का अवसर मिला और साथ ही वे अमरीका के राष्ट्रपति से भी मिले।
·         जब एक मीडिया कर्मी ने बान की मून से पूछा कि वे बड़े होकर क्या बनना चाहते हैं तो उनका उत्तर था कि वे राजनयिक बनना चाहते हैं।
·         सेओल विश्वविद्यालय से बान ने अन्तरराष्ट्रीय सम्बंध में स्नतक किया।
·         हार्वर्ड विश्वविद्यालय में जॉन एफ़ कैनेडी स्कूल से उन्होंने लोक प्रशासन में मास्टर की उपाधि प्राप्त की।
·         कोरिया युद्ध के दौरान बान की मून को इस काम के लिए चुना गया कि वे एक सन्देश संयुक्त राष्ट्र महासचिव को भेजें।

·         बान की मून जनवरी2004 से नवम्बर2006 तक कोरिया गणराज्य के विदेश मंत्री रहे। 13 अक्टूबर2006 को वे संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा आठवें महासचिव चुने गए। इस पद पर वे 31 दिसम्बर2016 तक रहे।

No comments:

Post a Comment