Thursday 15 June 2017

16 जून की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

·         1606- जहाँगीर के शासनकाल में गुरु अर्जुन देव को लाहौर (पाकिस्तान) में भयंकर यातना देकर मार डाला गया।
·         1779 – स्पेन ने अमेरिका के समर्थन में ग्रेट ब्रिटेन पर हमले की घोषणा की।
·         1815 – नेपोलियन ने नीदरलैंड में लिग्नी की लड़ाई में प्रूसिया को पराजित किया।
·         1858- प्रथम भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के दौरान मोरार की लड़ाई लड़ी गई।
·         1881 – ऑस्ट्रिया और हंगरी ने सर्बिया के साथ सैन्य संधि पर हस्ताक्षर किए।
·         1903- फोर्ट मोटर कंपनी चालू हुई।
·         1925 – पश्चिम बंगाल में स्वराज पार्टी के नेता चितरंजन दास का निधन।
·         1979 – सीरिया में मुस्लिम ब्रदरहुड के साथ संघर्ष में 62 शेखों की मौत हुई।
·         1983 छत्तीसगढ़ के 'गुरु घासीदास विश्वविद्यालय' की स्थापना हुई।
·         1999 – थांबो म्बेकी दक्षिण अफ्रीका के दूसरे राष्ट्रपति चुने गए।
·         2001 - अमेरिकी राष्ट्रपति बुश की पांच दिवसीय यूरोप यात्रा रूस में समाप्त, पुतिन ने अमेरिकी प्रक्षेपास्त्र कार्यक्रम का विरोध किया।
·         2006 - नेपाल में माओवादी अंतरिम सरकार में शामिल होने पर सहमत।
·         2007 - सुनीता विलियम्स अंतरिक्ष में लगातार सबसे लम्बे समय तक रहने वाली महिला बनीं। एड्स पर जागरूकता फैलाने के लिए शिल्पा को सिल्वर स्टार अवार्ड से नवाजा गया।
·         2008 - उत्तर प्रदेश राज्य वित्त मंत्रालयों का एक पैनल पेट्रोलियम ईधनों पर बिक्रीकर में कटौती पर सहमत हुआ। मशहूर शायर वसीम बरेलवी को प्रथम फ़िराक़ गोरखपुरी पुरस्कार प्रदान किया गया। विश्व में इस्पात बनाने की सबसे बड़ी कम्पनी आर्सेलर मित्तल ने अमेरिकी कम्पनी बंभू स्टील का अधिग्रहण किया।
·         2008 - प्रमुख माओवादी नेता पुष्पकमल दहल उर्फ़ प्रचंड को नेपाल में शान्ति के क्षेत्र में दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान डॉक्टर दिली रमण रेगमी राष्ट्रीय शांति पुरस्कार प्रदान किया गया।
·         2008 – कैलिफोर्निया में समलैंगिक जोड़े को शादी करने का लाइसेंस दिया गया।
·         2012 – इराक की राजधानी बगदाद में कार बम विस्फोट में 32 लोग मारे गए।
·         2012 – बहुराष्ट्रीय शीतल पेय कंपनी कोका कोला ने म्यांमार में 60 वर्षों के बाद कारोबार शुरू किया।
·         2012 – महाराष्ट्र के उस्मानाबाद में बस के खाई में गिरने से 30 लोगों की मौत हुई और 15 लोग घायल हुये।
·         2013 -इराक में सिलसिलेवार बम विस्फोटों में 20 लोग मारे गये।

16 जून को जन्मे व्यक्ति
·         1920 - महमूद अली ख़ाँ - भारत के प्रसिद्ध राजनीतिज्ञों में से एक तथा मध्य प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल
·         1920 - हेमन्त कुमार - हिन्दी फ़िल्मों के पार्श्वगायक और संगीतकार
·         1950 - मिथुन चक्रवर्ती - हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता।
·         1910 - सी. एम. पुनाचा - स्वतंत्रता सेनानी, राजनीतिज्ञ तथा उड़ीसा और मध्य प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल
·         1956 - सुरेश कांत - प्रसिद्ध साहित्यकार।
·         1920 - जोस लोपेज़ पोरेटील्लो - मेक्सिको के राष्ट्रपति थे।

16 जून को हुए निधन
·         1925 - चित्तरंजन दास - महान स्वतंत्रता सेनानी।
·         1944 - प्रफुल्ल चंद्र राय - भारत के प्रसिद्ध वैज्ञानिक, जिन्हें 'रसायन विज्ञान का जनक' माना जाता है।

16 जून के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

·         अफ़्रीकी शिशु दिवस

No comments:

Post a Comment