Thursday 23 March 2017

23 March का इतिहास

आज के दिन महान क्रांतिकारी भगतसिंह, राजगुरू और सुखदेव को फांसी दी गई थी, भारत इस दिन को कभी नहीं भुला पाएगा। इसके अलावा भी इतिहास में इस दिन बहुत सारी प्रमुख घटनाएं हुईं थीं। आइए एक नजर डालते हैं भारतीय एवं विश्व इतिहास में 23 मार्च की प्रमुख घटनाओं पर.......
1357 - लार्ड क्लाइव ने फ्रांसीसियों को हराकर पश्चिम बंगाल के चंद्रनगर पर कब्जा किया।
1630 - फ्रांस की सेना ने पिनेरोलो पिडमाउंट पर कब्जा किया।
1832 - ब्रिटेन की संसद में सुधार विधेयक पारित किया गया।
1836 - फ्रेंकलिन बेल ने सिक्के छपाई के प्रेस का आविष्कार किया।
1910 - महान स्वतंत्रता सेनानी एवं प्रख्यात समाजवादी नेता राम मनोहर लोहिया का उत्तर प्रदेश के फैजाबाद जनपद में जन्म हुआ।
1918 - लिथुआनिया ने स्वतंत्रता की घोषणा की।
1919 - बेनिटोमुसोलिनी ने इटली के मिलान में फासिस्ट आंदोलन की शुरुआत की।
1931 - महान क्रांतिकारी नेता भगतसिंह, राजगुरु तथा सुखदेव को फांसी दी गई।
1934 - अमेरिकी कांग्रेस ने 1945 में फिलीपींस की स्वतंत्रता को मान्यता दी।
1940 - ऑल इंडिया मुस्लिम लीग ने मुसलमानों के लिए अलग देश की मांग की।
1950 - संयुक्त राष्ट्र ने विश्व मौसम विज्ञान विभाग की स्थापना की।
1956 - पाकिस्तान दुनिया का पहला इस्लामिक गणतंत्र देश बना।
1965 - नासा ने पहली बार जैमिनी 3 अंतरिक्ष यान से दो व्यक्तियों को अंतरिक्ष में भेजा।
1976 - मानव संसाधन मंत्री स्‍मृति ईरानी का जन्‍म नई दिल्‍ली में हुआ था.
1983 - अमेरीकी राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन ने स्ट्रैटेजिक डिफ़ेंस इनीशियेटिव या रणनीतिक रक्षा प्रबंध की घोषणा की।
1986  -केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल में महिलाओं की पहली कंपनी को प्रशिक्षित किया गया।
1987 - पश्चिमी जर्मनी के एक ब्रितानी सैनिक ठिकाने में हुए कार बम हमले में 31 लोग घायल हो गए हैं. विस्फोट इतना भयानक था कि सड़क पूरी तरह ध्वस्त हो गई और पास में खड़ी कारों को काफ़ी बुरी तरह नुक़सान पहुँचा.
1996 - ताइवान में पहले प्रत्यक्ष राष्ट्रपति चुनाव में ली टेंग हुई को बतौर राष्ट्रपति चुना गया।
2012 - मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 100 शतकों का कीर्तिमान बनाने वाले पहले क्रिकेटर बने।

2014 - अमेरिका और यूरोपीय संघ ने रूस पर प्रतिबंध लगाए।

No comments:

Post a Comment