Tuesday 21 March 2017

21 मार्च का इतिहास

महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
1349 – जर्मनी के एरफर्ट शहर में ब्लैक डेथ दंगों में तीन हजार यहूदियों का कत्ल कर दिया गया।
1413 – हेनरी पंचम इंग्लैंड के राजा बने।

1791 – अंग्रेजों की सेना ने टीपू सुल्तान को पराजित कर तत्कालीन बंगलौर पर कब्जा किया।

1804 – नेपोलियन ने फ्रांस की नागरिक संहिता को अपनाया।

1836 – कलकत्ता (अब कोलकाता) में पहले सार्वजनिक पुस्तकालय की शुरुआत, अब इसका नाम नेशनल लाइब्रेरी है।

1844 – बहाई कैलेंडर की शुरुआत की गई।

1857 – जापान की राजधानी टोक्यो में आए विध्वंसक भूकंप में करीब 170000 लोगों की मौत।

1858 – प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के दौरान भारतीय सैनिकों ने लखनऊ में आत्मसमर्पण किया।

1887 – मुंबई में प्रार्थना समाज की स्थापना हुई।

1916 – प्रख्यात शहनाई वादक बिसमिल्लाह खान का जन्म बिहार के डुमरांव में हुआ।

1935 – फारसी भाषा वाले देश फारस का नाम बदलकर ईरान किया गया।

1954 – पहले फिल्मफेयर पुरस्कार समारोह में सिर्फ 5 पुरस्कार रखे गए थे, जिसमें दो बीघा जमीन (सर्वश्रेष्ठ फिल्म), बिमल रॉय (सर्वश्रेष्ठ निर्देशक), दिलीप कुमार (दाग), मीना कुमारी (सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री) और नौशाद (सर्वश्रेष्ठ संगीतकार) को पुरस्कार मिला।

1958 – सोवियत संघ ने वायुमंडलीय परमाणु परीक्षण किया।

1960 – दक्षिण अफ्रीका के शहर शार्पविल में गोरी पुलिस ने शांतिपूर्ण ढंग से रंगभेद के खिलाफ शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन कर रहे कालों के एक समूह पर गोलियां बरसा कर 69 लोगों को मार डाला।

1971 – भारतीय क्रिकेटर सुनिल गावस्कर ने अपना पहला टेस्ट शतक लगाया।

1975 – तत्कालीन राष्ट्रपति फखरुद्दीन अली अहमद ने प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के अनुरोध पर धारा 352 के तहत आपातकाल की घोषणा की।

1975 – इथोपिया में तीन हजार साल बाद राजतंत्र समाप्त।

1990 – नाम्बिया को दक्षिण अफ्रीका से आजादी मिली।

2000 – गिरिजा प्रसाद कोइराला नेपाल के नये प्रधानमंत्री नियुक्त।

2006 – रूस और चीन ने रक्षा ऊर्जा के क्षेत्र में तीन बड़े समझौते किये।

2008 – वैज्ञानिकों ने शनि ग्रह के चंद्रमा टाइटन पर महासागर होने के नये साक्ष्य प्राप्त किये।

2010 – ओडिशा तट पर बंगाल की खाडी में भारतीय सेना के जंगी जहाज रणवीर से भारतीय नौसेना ने सुपरसोनिक ब्रह्मोस क्रूज मिसाइल के उध्र्वाधर प्रक्षेपण संस्करण का सफलतापूर्वक परीक्षण किया।
जन्मे व्यक्ति
1913 - मशहूर शहनाई वादक बिस्मिल्ला खान
1923 - भारतीय धार्मिक नेता निर्मला श्रीवास्तव
1937 - महान भारतीय हॉकी खिलाड़ी मोहम्मद जाफर
1978 - बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी 
निधन
2003 - भारतीय उपन्यासकार, शिवानी 
महत्वपूर्ण दिवस

विश्व वानिकी दिवस
विश्व कठपुतली दिवस
अंतरराष्ट्रीय रंगभेद उन्मूलन दिवस
विश्व कविता दिवस

No comments:

Post a Comment